लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः पत्नी और छह साल की बेटी को चाकू से हत्या कर डीएमआरसी कर्मचारी ने पंखे से लटककर दी जान, 13 वर्षीय बेटे पर भी वार किया, जानें मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 17:01 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि कुमार ईस्ट विनोद नगर में डीएमआरसी में रखरखाव सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था।

Open in App
ठळक मुद्देएफएसएल की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही हैं।पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।पुलिस कुमार के घर पहुंची तो उसे तीन शव मिले।

नई दिल्लीः दिल्ली की ज्योति कॉलोनी में मंगलवार को डीएमआरसी के कर्मचारी ने कथित तौर पर पत्नी और बेटी की हत्या करके आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) पर फोन आया और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक कर्मचारी ने बताया कि उसने काम पर नहीं आए अपने सहकर्मी सुशील कुमार (43) को फोन किया तो कुमार ने फोन पर ही रोते हुए बताया कि उसने सबको जान से मार डाला।

पुलिस कुमार के घर पहुंची तो उसे तीन शव मिले। पुलिस उपायुक्त (शाहदरा) रोहित मीणा ने बताया कि कुमार का शव पंखे से लटका हुआ मिला जबकि उसकी पत्नी अनुराधा (43) और छह साल की बेटी के शवों पर चाकू के घाव थे। उन्होंने कहा कि कुमार के 13 वर्षीय बेटे पर भी चाकू से वार किया गया और फिलहाल उसका उपचार किया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि कुमार ईस्ट विनोद नगर में डीएमआरसी में रखरखाव सुपरवाइजर के तौर पर काम करता था। डीसीपी ने कहा कि फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर रही हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि कुमार ने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली। विस्तृत जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली