लाइव न्यूज़ :

मैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2026 05:51 IST

पुलिस को बताया कि उसने दुकानदार से कुछ मिनटों के लिए गाड़ी खड़ी करने की अनुमति मांगी थी और उसका इरादा था कि वह अपनी जांच पूरी होने के बाद गाड़ी हटा लेगी।

Open in App
ठळक मुद्देगर्भवती महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ चिकित्सा जांच के लिए इस इलाके में आई थी। 78 वर्षीय एक दुकानदार को उसकी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताने को लेकर थप्पड़ मारा

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस की एक महिला उपनिरीक्षक के खिलाफ रविवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। सूत्रों के मुताबिक उन पर आरोप है कि उन्होंने 78 वर्षीय एक दुकानदार को उसकी दुकान के सामने गाड़ी खड़ी करने पर आपत्ति जताने को लेकर थप्पड़ मारा। पुलिस के एक सूत्र के अनुसार, यह घटना रोहिणी सेक्टर-7 में हुई, जब एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उनकी दुकान के ठीक सामने खड़ी कार को लेकर आपत्ति जताई। उन्होंने आगे बताया कि गर्भवती महिला ने कहा कि वह अपने पति के साथ चिकित्सा जांच के लिए इस इलाके में आई थी।

उसने पुलिस को बताया कि उसने दुकानदार से कुछ मिनटों के लिए गाड़ी खड़ी करने की अनुमति मांगी थी और उसका इरादा था कि वह अपनी जांच पूरी होने के बाद गाड़ी हटा लेगी। हालांकि, दुकानदार ने इनकार कर दिया, जिसके कारण बहस शुरू हो गई। सूत्रों के मुताबिक, बहस के दौरान स्थिति बिगड़ गई और महिला ने उसे थप्पड़ मार दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि महिला आक्रामक व्यवहार कर रही थी और भीड़ के जमा होने पर उसने वहां मौजूद लोगों को किनारे हटने के लिए कहा और दावा किया कि वह पुलिस अधिकारी है। पीसीआर को फोन किया गया जिसके बाद आस-पास के पुलिस थानों से पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। महिला अधिकारी को पास के ही एक पुलिस थाने ले जाया गया और उनके तथा उनके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसदिल्लीPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली