लाइव न्यूज़ :

Delhi Ki Taja Khabar: दिल्ली में पुलिसकर्मी पत्नी की हत्या, फरार सिपाही ने थाना इंचौली में पिस्टल से खुद को गोली मार खुदकुशी की

By भाषा | Updated: May 6, 2020 16:46 IST

दिल्ली में एक कार में लगभग 32 साल की महिला का शव मिला, मृतक की पहचान दिल्ली पुलिस की एक महिला कांस्टेबल के रूप में की गई है, शव को पोस्टमार्टम के लिए AIIMS भेजा गया,पीएस लोधी कॉलोनी में मामला दर्ज करके जांच शुरू की गई है।

Open in App
ठळक मुद्देथाना इंचौली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार (40) है और वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सिपाही था। पत्नी रेनू भी दिल्ली पुलिस में सिपाही थी जिसका शव मंगलवार को दिल्ली में लोधी कॉलोनी में एक कार में मिला था।

मेरठः दिल्ली में एक महिला पुलिस कर्मी की हत्या के आरोपी सिपाही पति ने मेरठ जनपद के थाना इंचौली क्षेत्र में पुलिस दबिश के दौरान अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली।

थाना इंचौली पुलिस के अनुसार मृतक का नाम मनोज कुमार (40) है और वह दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल में सिपाही था। उसकी पत्नी रेनू भी दिल्ली पुलिस में सिपाही थी जिसका शव मंगलवार को दिल्ली में लोधी कॉलोनी में एक कार में मिला था।

इंचौली थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार को दिल्ली में ही दोनों में कहासुनी हुई थी, जिसके बाद मनोज रात को पत्‍नी को कार में लेकर बवाना गया और कथित तौर पर सर्विस रिवाल्वर से ही उसे गोली मार दी। उनके मुताबिक वह कार में ही शव छोड़कर इंचौली थानांतर्गत जमालपुर गांव में अपने जीजा विजय के घर आ गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस टीम उसकी मोबाइल लोकेशन का पता कर मौके पर पहुंच गयी लेकिन उसने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। इस संबंध में अभी तक कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।

महिला पुलिसकर्मी मृत पायी गयी, पति पर शक

दिल्ली में एक पुलिस कर्मी ने कथित तौर पर अपनी 33 वर्षीय पुलिसकर्मी पत्नी की हत्या कर दी। महिला पुलिस कर्मी का शव दक्षिणी दिल्ली की लोधी कॉलोनी में एक कार में मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला कांस्टेबल दिल्ली पुलिस के बाहरी-उत्तरी जिले में तैनात थी जबकि उसके पति को बल की विशेष प्रकोष्ठ इकाई के साथ तैनात किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने कहा, ‘‘एक कार में एक महिला का शव मिला था जिसके सिर पर चोट लगी हुई थी। हालांकि पोस्टमॉर्टम के बाद ही चोट कैसे लगी इस बारे में पता चल पाएगा।” उन्होंने कहा कि उसका पति फरार है और उसकी तलाश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्लीउत्तर प्रदेशमेरठयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली