लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर नाबालिग नौकरानी से रेप करने का आरोप, खुलासा होने के बाद हुआ फरार

By भाषा | Updated: July 26, 2019 02:45 IST

दिल्ली पुलिस ने बताया कि उसकी तैनाती तीस हजारी अदालत परिसर में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने नाबालिग का पहले भी कभी उत्पीड़न किया है।

Open in App
ठळक मुद्देपॉक्सो कानून तथा आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है।आरोपी की उम्र 40 साल के आस पास है और वह फरार है तथा पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं।

बाहरी दिल्ली के मुंडका इलाके में 14 साल की घरेलू सहायिका से कथित तौर पर बलात्कार करने वाला दिल्ली पुलिस का एक हेड कॉन्स्टेबल फरार है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि मंगलवार को यह घटना तब हुई जब आरोपी और नाबालिग लड़की घर में अकेले थे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एनजीओ के पास पहुंची और उन्हें घटना के बारे में बताया।

एनजीओ के सदस्य उसे मुंडका थाने ले गए और उसके बयान के आधार पर पॉक्सो कानून तथा आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी की उम्र 40 साल के आस पास है और वह फरार है तथा पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए टीमें बनाई हैं।

पुलिस ने बताया कि उसकी तैनाती तीस हजारी अदालत परिसर में थी। उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी ने नाबालिग का पहले भी कभी उत्पीड़न किया है। पिछले साल सितंबर में पुलिस के सहायक उपायुक्त पर एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया था। मामला जांच के लिए अपराध शाखा के पास गया था। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO