लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने डीडीसीए के निलंबित सचिव के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: June 12, 2019 05:29 IST

दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निलंबित सचिव विनोद तिहाड़ा के खिलाफ राज्य क्रिकेट में संस्थागत आयु धोखाधड़ी का मुख्य षड्यंत्रकर्ता होने....

Open in App

 दिल्ली पुलिस ने दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के निलंबित सचिव विनोद तिहाड़ा के खिलाफ राज्य क्रिकेट में संस्थागत आयु धोखाधड़ी का मुख्य षड्यंत्रकर्ता होने के आरोप में दो अलग अलग आरोप पत्र दाखिल किए हैं।

जांच के आधार पर दिल्ली पुलिस ने तिहाड़ा और विद्या जैन पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल नरेश जैन के अलावा खिलाड़ियों के माता-पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी), 468 (धोखेबाजी के इरादे से जालसाजी), 471 (इलेक्ट्रानिक रूप से तैयार फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल), 120 बी (आपराधिक षड्यंत्र) और 34 (कई व्यक्तियों द्वारा आपराधिक गतिविधि) के तहत मामला दर्ज किया।

अब भंग हो चुकी डीडीसीए की ताकतवर खेल समिति के समंवयक रहे तिहाड़ा पर आयु वर्ग की टीमों की चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के सैकड़ों आरोप हैं। तिहाड़ा के खिलाफ आयु धोखाधड़ी का एक पुराना मामला अब सामने आया है और दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कम आयु वर्ग में अधिक आयु के खिलाड़ियों को खेलने की स्वीकृति देने के आरोप में पिछले हफ्ते तीस हजारी अदालत के मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट की अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया। तिहाड़ा के अलावा दिल्ली पुलिस ने उन आठ लड़कों के परिजनों के खिलाफ भी आरोप पत्र दाखिल किया है जो आयु में धोखाधड़ी करते पाए गए।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह