देवराज और भूपेंद्र में झगड़ा और निखिल ने मारी गोली?, दिल्ली में पुरानी रंजिश में गई जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2026 16:09 IST2026-03-14T16:08:54+5:302026-03-14T16:09:37+5:30

पुलिस ने बताया कि निखिल ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वह पूठ खुर्द गांव में पला-बढ़ा है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

delhi police Devraj and Bhupendra fight Nikhil shot them man lost his life in Delhi due to an old rivalry | देवराज और भूपेंद्र में झगड़ा और निखिल ने मारी गोली?, दिल्ली में पुरानी रंजिश में गई जान

सांकेतिक फोटो

Highlightsगोली लगने से घायल एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया।चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

नई दिल्लीः दिल्ली में पुरानी रंजिश के कारण एक व्यक्ति की हत्या के आरोप में 20 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान पूठ खुर्द के निवासी निखिल के रूप में हुई है जिसे रोहिणी के सेक्टर-34 से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि यह मामला तब सामने आया जब आठ मार्च को बावना थाने में पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचना दी गयी थी कि सुल्तानपुर डबास रोड के पूठ खुर्द में एक व्यक्ति को गोली मार दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां एक स्कूटी के पास गोली लगने से घायल एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला, जिसे अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान भूपेंद्र के रूप में हुई है।

इसके बाद पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी निखिल ने बताया कि घटना के दिन वह अपने साथियों-- देवराज, सुमित और एक नाबालिग के साथ पूठ खुर्द स्थित राज वाटिका गया था जहां उसने और देवराज ने भूपेंद्र पर गोली चलाई थी।

पुलिस के मुताबिक, देवराज और भूपेंद्र के बीच बहुत समय पहले से विवाद चल रहा था तथा यह हमला बदला लेने के लिए किया गया था। पुलिस ने बताया कि नाबालिग को हिरासत में ले लिया गया है जबकि देवराज और सुमित फिलहाल फरार हैं। पुलिस के अनुसार देवराज एवं सुमित की गिरफ्तारी के लिए तलाश जारी है। पुलिस ने बताया कि निखिल ने 10वीं कक्षा तक पढ़ाई की है और वह पूठ खुर्द गांव में पला-बढ़ा है। उसके पिता दिल्ली में मजदूरी करते हैं।

Web Title: delhi police Devraj and Bhupendra fight Nikhil shot them man lost his life in Delhi due to an old rivalry

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे