लाइव न्यूज़ :

दिल्ली का मामलाः महिला ने सहेली के घर से चुराए 57 लाख रुपये, दो भाइयों के साथ पकड़ी गई

By भाषा | Updated: July 4, 2020 17:40 IST

दिल्ली के हौज काजी में अजीब मामला आया है। पुलिस ने महिला और उसके दो भाई को अरेस्ट किया है। महिला ने सहेली की मां के घर से 57 लाख रुपये चुरा लिए।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने उसके दो भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके साथ उसने लूट की रकम साझा की थी। आरोपियों की पहचान प्रताप नगर निवासी पूजा और उसके भाइयों सीताराम बाजार निवासी वरुण (29) और अमित डाबर (40) के रूप में हुई है। मध्य दिल्ली के सीताराम बाजार की रहने वाली 65 वर्षीय महिला पुष्पा की शिकायत पर 29 जून को हौज काजी थाने में मामला दर्ज किया गया था।

नई दिल्लीः मध्य दिल्ली के हौज काजी इलाके में 36 वर्षीय एक महिला को अपनी सहेली की मां के घर से दो बार में 57 लाख रुपये चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने उसके दो भाइयों को भी गिरफ्तार कर लिया, जिनके साथ उसने लूट की रकम साझा की थी। आरोपियों की पहचान प्रताप नगर निवासी पूजा और उसके भाइयों सीताराम बाजार निवासी वरुण (29) और अमित डाबर (40) के रूप में हुई है।

मध्य दिल्ली के सीताराम बाजार की रहने वाली 65 वर्षीय महिला पुष्पा की शिकायत पर 29 जून को हौज काजी थाने में मामला दर्ज किया गया था। पुष्पा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि उन्होंने और उनके रिश्तेदारों ने 2015 में 1.5 करोड़ रुपये में संयुक्त स्वामित्व वाली एक जमीन बेची थी। उन्होंने कहा कि जमीन बिकने के बाद उन्हें अपने हिस्से के रूप में 80 लाख रुपये मिले थे, जो उन्होंने अपने घर में ही रख लिए थे। पीड़िता ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि उसके पैसे कैसे गायब हुए, लेकिन उन्हें अपनी बेटी की दोस्त पूजा के इसमें शामिल होने का संदेह है।

पुष्पा के संदेह पर पूजा से पूछताछ की गई तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पूजा ने बताया कि वह अकसर पीड़िता के घर जाती थी और घर के काम में उनकी कुछ मदद भी कर देती थी।

उसने बताया कि उसने कुछ साल पहले उनके घर में एक कंटेनर में पैसे रखे देखे और वर्ष 2017 में इनमें से 27 लाख रुपये चुरा लिए तथा अपने भाइयों को घर खरीदने के लिए 22 लाख रुपये दे दिए। पुलिस ने बताया कि बाद में आठ जून को, वह फिर से पुष्पा के घर गई और लगभग 30 लाख रुपये चुरा लिए।

बाद में, पुलिस ने तीनों (पूजा और उसके भाइयों) के कब्जे से 29.43 लाख रुपये बरामद कर लिए और 22 लाख रुपये का एक फ्लैट तथा तीन लाख रुपये के गहने भी जब्त किए, जो चोरी के पैसे से खरीदे गए थे। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!