लाइव न्यूज़ :

दिल्ली क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई,  कपिल सांगवान गैंग के 15 गैंगस्टरों को द्वारका से किया गिरफ्तार

By रामदीप मिश्रा | Updated: June 25, 2019 12:32 IST

दिल्ली पुलिस ने राजधानी दिल्ली के द्वारका से 15 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इन अपराधियों से कई वारदातों का खुलासा हो सकता है

Open in App

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच एक बुधवार (25 जून) को बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें उसने कपिल सांगवान गैंग के 15 को अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये सभी अपराधी कपिल सांगवान की पैरोल पर हो रही रिहाई के लिए एकत्रित हुए थे। पुलिस को इस बात की सूचना दी गई, जिसके बाद उसने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई की।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राजधानी दिल्ली के द्वारका से 15 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में जुट गई है। पुलिस को उम्मीद है कि इन अपराधियों से कई वारदातों का खुलासा हो सकता है। 

राजधानी दिल्ली में इस समय अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। यही वजह है कि पुलिस किसी भी तरह की कोताही नहीं बरत रही है। वहीं, सूबे सहित आस-पास के इलाके में कपिल सांगवान का गैंग काफी सक्रिय है। इसी साल द्वारका मोड़ मेट्रो स्टेशन के नीचे मंजीत महाल और नंदू गैंग के बीच गैंगवार हुआ था, जिसमें ताबड़तोड़ गोलियां चलाई गई थीं। इस वारदात में दो बदमाशों की मौत हो गई थी, जबकि एक बदमाश घायल हो गया था। मृतक बदमाशों की पहचान प्रवीण गहलौत और विकास दलाल के तौर पर हुई थी। 

बताया गया था कि साल 2015 से मंजीत महाल और कपिल सांगवान उर्फ नंदू गैंग के बीच रंजिश चल रही थी। दरअसल, गैंगस्टर मंजीत महाल के गुर्गों ने कपिल सांगवान के बहनोई सुनील की हत्या कर दी थी। उसी रात कपिल ने मंजीत महाल के साथी नफे सिंह मंत्री के घर हमला कर दिया था और उसके पिता की हत्या कर दी थी। 

उसके बाद उसने सुनील के हत्या के समय मौजूद रहे नफे सिंह मंत्री के साथी धर्मेंद्र के पिता और भाई की हत्या कर दी थी। कपिल का बड़ा भाई ज्योति बाबा भी कुख्यात गैंगस्टर है।  

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!