दिन में दक्षिण भारतीय खाना और रात में पांच सितारा होटल की मास्टर चाबी से चोरी, 22 वर्षीय शेफ निलेश की करतूत, 2.69 लाख नकद, सोने की अंगूठियां, नथनी, बालियां, पायल और सिक्के

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 20, 2026 14:13 IST2026-03-20T14:11:54+5:302026-03-20T14:13:30+5:30

दक्षिण भारतीय खाना बनाने का काम करता था और रात में चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि वह होटल की मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके अलग-अलग घरों के चीनी ताले खोलता था।

delhi police Cooking South Indian food day stealing 5-star hotel night using master key 22-year-old chef Nilesh Rs 2-69 lakh cash gold rings, nose rings earrings, silver coins | दिन में दक्षिण भारतीय खाना और रात में पांच सितारा होटल की मास्टर चाबी से चोरी, 22 वर्षीय शेफ निलेश की करतूत, 2.69 लाख नकद, सोने की अंगूठियां, नथनी, बालियां, पायल और सिक्के

सांकेतिक फोटो

Highlightsपुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये नकद और आभूषण बरामद किए हैं।पीड़ितों में से एक टी सेन ने आरके पुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की।अंदर घुसता और लगभग आधे घंटे बाद चोरी का सामान लेकर भागता हुआ दिखाई दिया।

नई दिल्लीः चोरी के साथ खाना बनाने का काम? इंसान की दिमाग कुछ अलग करने की कोशिश करता है और कामयाब भी होता है। दिल्ली पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। दिल्ली के आरके पुरम में शुक्रवार को एक प्रमुख पांच सितारा होटल के 22 वर्षीय शेफ निलेश को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से लाखों रुपये नकद और आभूषण बरामद किए हैं।

आरोपी की पहचान निलेश के रूप में हुई है, जो दिन में दक्षिण भारतीय खाना बनाने का काम करता था और रात में चोरी करता था। पुलिस ने बताया कि वह होटल की मास्टर चाबी का इस्तेमाल करके अलग-अलग घरों के चीनी ताले खोलता था। चोरी का मामला तब सामने आया, जब पीड़ितों में से एक टी सेन ने आरके पुरम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई की।

वह अपने परिवार के साथ राजस्थान घूमने गए थे, तब उनके घर से 35 लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए। जांच के दौरान, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें एक संदिग्ध स्कूटर पर आता, घर का ताला खोलता, अंदर घुसता और लगभग आधे घंटे बाद चोरी का सामान लेकर भागता हुआ दिखाई दिया।

आगे की जांच में पुलिस नीलेश तक पहुंची, जिसने दावा किया कि चोरी की रात वह होटल में ड्यूटी पर था। हालांकि, पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य और वित्तीय लेन-देन की जांच करने पर पता चला कि अपराध निलेश ने किया था। इसके बाद निलेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी से चोरी की सभी वस्तुएं बरामद कीं। पूछताछ के दौरान बताया कि उसने जल्दी पैसा कमाने के लिए ये चोरियां कीं।

जिनमें 2.69 लाख रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, नथनी, बालियां, चांदी की पायल और चांदी के सिक्के शामिल थे। उन्होंने उसका दोपहिया वाहन भी जब्त किया, जो किसी अन्य व्यक्ति से चोरी हुआ था। पुलिस ने बताया कि अपराध में इस्तेमाल की गई मास्टर चाबी भी बरामद कर ली गई है। निलेश 12वीं कक्षा पास है और सेक्टर 12, आरके पुरम का निवासी है।

Web Title: delhi police Cooking South Indian food day stealing 5-star hotel night using master key 22-year-old chef Nilesh Rs 2-69 lakh cash gold rings, nose rings earrings, silver coins

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे