लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस कांस्टेबल की पत्नी ने घर में फंदा लगाकर की आत्महत्या, दोनों बेटे बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले

By भाषा | Updated: April 2, 2021 21:15 IST

पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को एक व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया कि कांस्टेबल की पत्नी और दो बेटे घर पर हैं लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस घिटोरनी गांव में घटनास्थल पहुंची और घर का दरवाजा भीतर से बंद पाया।पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कांस्टेबल सुशील की पत्नी राजेश का शव घर के अंदर पंखे से लटका पाया।बड़े बेटे की हालत स्थिर है लेकिन छोटे बेटे की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है।

नई दिल्लीः दक्षिण पश्चिम दिल्ली के घिटोरनी गांव में दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की पत्नी ने अपने घर में फंदा लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली।

अधिकारियों ने शुक्रवार को इस बारे में बताया। पुलिस के अनुसार बृहस्पतिवार शाम को एक व्यक्ति ने फोन कर सूचित किया कि कांस्टेबल की पत्नी और दो बेटे घर पर हैं लेकिन कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण पश्चिम) इंगित प्रताप सिंह ने बताया, ‘‘पुलिस घिटोरनी गांव में घटनास्थल पहुंची और घर का दरवाजा भीतर से बंद पाया।

बाद में पुलिस ने दरवाजा तोड़ा और कांस्टेबल सुशील की पत्नी राजेश का शव घर के अंदर पंखे से लटका पाया।’’ पुलिस ने बताया कि दंपति के दोनों बेटे बाथरूम में बेहोशी की हालत में मिले जिन्हें वसंत कुंज में फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि बड़े बेटे की हालत स्थिर है लेकिन छोटे बेटे की स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उचित कानूनी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि दंपति का विवाह 2014 में हुआ था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली क्राइमदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर