लाइव न्यूज़ :

Delhi Police Constable Murder Case: पुलिस कॉन्सटेबल की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस मुठभेड़ में आरोपी ढेर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 24, 2024 11:58 IST

Delhi Police Constable Murder Case:पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने आरोपियों की स्कूटी की चाबी भी छीन ली और वह तीनों से पूछताछ करने लगे लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

Open in App

Delhi Police Constable Murder Case:दिल्ली पुलिस के एक कांस्टेबल की चाकू घोंपकर हत्या किए जाने की घटना के एक दिन बाद मामले का मुख्य आरोपी दक्षिणी दिल्ली के संगम विहार इलाके में पुलिस के साथ मुठभेड़ में मारा गया। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में रात्रि गश्त के दौरान कांस्टेबल किरण पाल की तीन लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी थी।

दो आरोपियों दीपक मैक्स और कृष गुप्ता को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया गया था। विशेष प्रकोष्ठ के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि तीसरा आरोपी राघव संगम विहार में छिपा हुआ था। आरोपी की पहचान कर उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन उसने पुलिस के अनुरोध को अनसुना करते हुए पुलिस कर्मियों पर गोलियां चलाईं जिसके बाद पुलिसकर्मियों ने भी जवाबी कार्रवाई की जिसमें आरोपी घायल हो गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘उसे तुरंत ओखला के ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।’’ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मुठभेड़ में कोई पुलिस अधिकारी घायल नहीं हुआ है और उन्होंने एक पिस्तौल और दो कारतूस जब्त किए हैं। कांस्टेबल किरण पाल गोविंदपुरी पुलिस थाने में कार्यरत थे और रात्रि गश्त पर थे। उन्होंने शनिवार तड़के स्कूटी में सवार तीन लोगों को रोका।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए कांस्टेबल पर पत्थर फेंके, लेकिन कांस्टेबल ने अपनी मोटरसाइकिल उनके वाहन के आगे अड़ा दी और उन्हें भागने नहीं दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांस्टेबल ने आरोपियों की स्कूटी की चाबी भी छीन ली और वह तीनों से पूछताछ करने लगे लेकिन इसी दौरान आरोपियों ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमएनकाउंटरहत्यादिल्ली समाचारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO