Delhi crime: द्वारका सेक्टर 23 में दिल्ली पुलिस जवान को गोली मारी, आरोपी फरार
By गुणातीत ओझा | Updated: March 16, 2020 09:29 IST2020-03-16T09:27:28+5:302020-03-16T09:29:51+5:30
दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को गोली मार दी गई। मामले में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।

दिल्ली के द्वारका में हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल पर चलाई गोली
Highlightsदिल्ली के द्वारका में हथियारबंद बदमाशों ने पुलिस कांस्टेबल पर चलाई गोलीसोमवार की सुबह हुई घटना में एक होमगार्ड भी जख्मी हुआ है, आरोपियों के बारे में अभी कुछ पता नहीं चल सका है
नई दिल्लीः दिल्ली के द्वारका सेक्टर 23 में दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल को गोली मार दी गई। मामले में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी है। विवाद का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। घटना सोमवार की सुबह तकरीबन छह बजे की बताई जा रही है। मामले में केस दर्ज पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। हथियारबंद बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में एक होमगार्ड भी जख्मी हुआ है। दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की पीछे वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।
Delhi: One police constable was shot at by armed assailants in sector-23 Dwarka, early morning today. One Home Guard also injured in the incident; Investigation underway
— ANI (@ANI) March 16, 2020