लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस का एक चेहरा ऐसा भी, 5 करोड़ की लूट में शामिल, जहांगीरपुरी की महिला ने लगाया था रेप का आरोप

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 16, 2019 14:33 IST

आरोपी सचिन थाने की विशिष्ट टीम में शामिल था। जो अपराधियों की धरपकड़ करती थी। कई अपराधियों को पकड़ने की वजह से सचिन को साल 2018 में बेस्ट कांस्टेबल का खिताब मिला था।

Open in App
ठळक मुद्देपानीपत बैंक लूट के केस जांच में फुटेज में सचिन भी नजर आया था। पुलिस ने सचिन के पानीपत स्थित घर पर छापा मारकर पिता व मामा को 12 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

दिल्ली पुलिस के एक पुरस्कार जीतने वाला पुलिसकर्मी पर पांच करोड़ रुपये की लूट में फरार रहने का आरोप है। यह लूट अगस्त 2019 में पानीपत के बैंक में हुई थी। खबरों के मुताबिक 12 बदमाशों ने अगस्त में पानीपत स्थित बैंक में सेंध लगाकर लॉकर तोड़ा व पांच करोड़ के आभूषण चुरा लिए थे। आरोपी पुलिस का नाम सचिन है, जो कि 2009 बैच का कांस्टेबल है। सचिन दिल्ली के आदर्शनगर थाने में तैनात था। 

पानीपत बैंक लूट के केस जांच में फुटेज में सचिन भी नजर आया था। पुलिस ने सचिन के पानीपत स्थित घर पर छापा मारकर पिता व मामा को 12 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया है। सचिन का साला भी दिल्ली पुलिस में सिपाही है, जो यमुनापार में तैनात है। पानीपत सीआईए ने सचिन के साले से भी पूछताछ की, उससे कोई जानकारी नहीं मिली। 

पुलिस को इस सूचना मिली थी कि सचिन इन दिनों पश्चिम यूपी के बागपत में अपने रिश्तेदार के घर पर छिपा हुआ है। लेकिन छापेमारी में वह पकड़ा नहीं गया। सचिन की तलाश के लिए पानीपत पुलिस ने बागपत पुलिस से भी सम्पर्क किया है। हालांकि, अभी वह पुलिस पकड़ से दूर है।

सचिन  को बेस्ट कांस्टेबल का मिल चुका है खिताब 

सचिन को थाने की विशिष्ट टीम में शामिल किया गया था, जो अपराधियों की धरपकड़ करती थी। कई अपराधियों को पकड़ने की वजह से सचिन को साल 2018 में बेस्ट कांस्टेबल का खिताब मिला था। उसने डॉक्टर के अपहरण के मामले को बड़ी समझदारी के साथ सुलझाया था। जनवरी 2019 में सचिन पर जहांगीरपुरी की रहने वाली महिला ने रेप का भी चार्ज लगाया था। महिला ने बताया था कि सचिन के साथ उसकी दोस्ती थी। जिसके बाद सचिन को निलंबित कर पुलिस लाइन में ट्रांसफर कर दिया गया था। 

टॅग्स :दिल्लीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह