लाइव न्यूज़ :

'वर्क फ्रॉम होम' जॉब देने के नाम पर ठगी, दिल्ली पुलिस ने चार को दबोचा, ऐसे चलता था पूरा खेल

By विनीत कुमार | Updated: November 29, 2021 09:11 IST

दिल्ली पुलिस ने 'वर्क फ्रॉम होम' जॉब देने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है।

Open in App

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ करने का दावा किया है जो 'वर्क फ्रॉम होम' दिलाने के नाम पर ठगी करता था।  दिल्ली पुलिस की फ्यूजन एंड स्ट्रैटेजिक ऑपरेशन (IFSO) इकाई ने रविवार को इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया। आरोप है कि ये लोगों को फर्जी तौर पर घर से काम दिलाने की बात कहकर लोगों से ठगी करते थे।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार जांचकर्ताओं ने बताया कि आरोपी डेटा एंट्री और वर्क फ्रॉम होम की नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये ऐंठते थे। डीसीपी (IFSO) केपीएस मल्होत्रा ने बताया कि ऐसी कई शिकायतें मिली थी जिसमें कुछ वेबसाइट के जरिए वर्क फ्रॉम होम दिलाने के नाम पर लोगों से धोखाधड़ी की जा रही है।

वेबसाइट के जरिए की जाती थी ठगी

पुलिस के मुताबिक आरोपी https://theresumesearch.com, https://www.jobsearchnet.in और https://resumetofill.com जैसी वेबसाइट के जरिए वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठगी होती थी।

इन वेबसाइटों से लोगों को ऐसे काम दिए जाते थे जिसे पूरा करना लगभग नामुमकिन होता था और फिर बाद में उन्हें कोर्ट में घसीटने की धमकी देकर पैसे वसूले जाते थे। राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर एक सर्च से पाया गया कि ठगी के शिकार विभिन्न पीड़ितों द्वारा 60 से अधिक शिकायतें दर्ज की गई थीं।

जांच के दौरान मामले में एसीपी (आईएफएसओ) रमन लांबा के नेतृत्व में एक टीम ने दिल्ली से एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रोहित कुमार, मोहित सिंह और तरुण कुमार के रूप में हुई। महिला के नाम का खुलासा नहीं किया गया है। तरुण और महिला कॉलर थे। रोहित ने इन वेबसाइटों को बनाया था और फिर बेरोजगार लोगों को डेटा एंट्री जॉब देने के नाम पर ये पूरा खेल शुरू हुआ था।

ऐसे चलता था पूरा खेल

जांचकर्ताओं ने बताया कि फर्जी जॉब पोर्टल्स से डेटा एंट्री और वर्क-फ्रॉम-होम जॉब के नाम पर लोगों से रिज्यूमे लिए गए। इसके बाद इन्हें मैसेज भेजा जाता था उन्हें ऑनलाइन काम दिया जा सकता है। 

नौकरी की चाह रखने वालों से कानूनी एग्रीमेंट किया जाता था कि यदि समय पर काम पूरा नहीं हुआ तो जुर्माना देना होगा। इसके बाद उन्हें असंभव काम दिए जाते थे। काम को पूरा नहीं करने पर लोगों से समझौते के तहत पैसे वसूले जाते थे। यही नहीं, ये जालसाज लीगल नोटिस भेजकर और पैसे की भी मांग करते रहते थे।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर