लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस ने हनीट्रैप में फंसाकर मोटी रकम वसूलने वाले रैकेट का किया भंड़ाफोड़, डेटिंग एप के जरिये फंसाते थे आरोपी

By वैशाली कुमारी | Updated: July 11, 2021 18:06 IST

ये ग्रुप डेटिंग ऐप टिंडर के माध्यम से अमीर लोग और व्यापारियों को खोजकर उन्हें अपने जाल में फसाकर, लोगों के अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर उनको ब्लैकमेल किया करते थे। पुलिस को आरोपियों के फ्लैट से लैपटॉप भी मिला है जिसमें पीड़ित के साथ इस गैंग में काम करने वाली लड़की की भी अश्लील फोटोज हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक बिजनेसमैन से एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बिजनेसमैन के अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर उससे एक करोड़ रुपए की मांग की थी। बिजनेसमैन की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने हनीट्रैप के जरिये एक बिजनेसमैन से एक करोड़ की फिरौती मांगने के आरोपी और उसकी महिला साथी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन से सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील वीडियो डालने की धमकी देकर उससे एक करोड़ रुपए की मांग कर रहे थे। बिजनेसमैन की शिकायत के बाद पुलिस ने इस पूरे मामले की छानबीन की और आरोपियों को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। 

पुलिस ने बताया कि इस रैकेट को राजकिशोर सिंह नाम का शख्स चला रहा था, जो पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है। राजकिशोर गुरुग्राम में स्पा भी चलाता था। वह अपने स्पा में सर्विस के लिए रखी लड़कियों को हनीट्रैप के लिए इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपी के दोस्त आर्यन दीक्षित और उसकी गर्लफ्रेंड को भी गिरफ्तार किया है। आर्यन ने नोएडा से एमबीए किया है और ऑनलाइन गारमेंट्स का व्यवसाय करता है। वहीं आर्यन की गर्लफ्रेंड भी पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।

पुलिस के मुताबिक इस गैंग की महिला सदस्य टिंडर एप पर टारगेट ढूंढकर उनसे चैटिंग करती थी और फिर उन्हें अपने जाल में फंसा लेती थी। बाद में स्पाई कैमरे के जरिए अश्लील वीडियो बना लेती थी। 

ये गैंग अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर लोगां से मोटी रकम वसूलता था। पुलिस को पूछताछ में ऐसे लोगों के बारे में जानकारी मिली है जो कि इस तरह की ब्लैकमेलिंग के जरिये करोड़ों की उगाही कर चुके हैं। 

शिकायतकर्ता द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने छापेमारी कर राजकिशोर  को डीएलएफ-2 गुड़गांव, हरियाणा से गिरफ्तार किया। क्राइम ब्रांच की टीम ने जब आरोपी से पूंछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया और अपने साथियों के बारे में भी पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने गुड़गांव की एक लड़की और दिल्ली से आर्यन दीक्षित नाम के आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। 

बता दें जब पुलिस ने आरोपियों के घर की तलाशी ली तो पुलिस को स्पाई कैमरा, मेमोरी कार्ड, यूएसबी पेन ड्राइव, पीड़ितों के वीडियो, तस्वीरों वाला लैपटॉप, एक मोबाइल फोन भी मिला है। 

टॅग्स :दिल्लीसेक्स रैकेट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा!