लाइव न्यूज़ :

Delhi Police: क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई की संदिग्ध हालात में मौत, मृतक पिता की लाश के साथ सो रहे थे दो और तीन साल के मासूम बच्चे

By सतीश कुमार सिंह | Updated: September 10, 2022 22:37 IST

Delhi Police: आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने क्राइम टीम की तफ्तीश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में भेज दिया है।  

Open in App
ठळक मुद्देयूनुस खान की मौत कैसे हुई अभी यह रहस्य बना हुआ है।पुलिस ने यूनुस खान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। एएसआई यूनुस खान अपनी दूसरी पत्नी हीना खान (30) व तीन बच्चों के साथ मीर दर्द रोड बी-82 में रहते थे।

नई दिल्लीः दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच में तैनात एएसआई यूनुस खान (46) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह दोपहर करीब ढाई बजे जीबी पंत अस्पताल के पास मीर दर्द रोड स्थित अपने घर में मृत मिले। यूनुस के दो व तीन साल के मासूम बच्चे पिता के शव के साथ ही सो रहे थे।

 

आईपी एस्टेट थाना पुलिस ने क्राइम टीम की तफ्तीश के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज मोर्चरी में भेज दिया है। यूनुस खान की मौत कैसे हुई अभी यह रहस्य बना हुआ है। फिलहाल पुलिस ने यूनुस खान के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

पुलिस के मुताबिक एएसआई यूनुस खान अपनी दूसरी पत्नी हीना खान (30) व तीन बच्चों के साथ मीर दर्द रोड बी-82 में रहते थे। हीना खान ने पुलिस को बताया कि पिछली रात यूनुस दोनों मासूम बच्चों के साथ घर में मौजद था, जबकि वह छह वर्षीय बेटी के साथ अपने परिजनों के घर गई हुई थी। उसने शनिवार सुबह पति को फोन किया मगर कोई जवाब नहीं मिला।

जिसके बाद वह घर आ गई। घर का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी खटखटाने के बावजूद भी जब यूनुस ने दरवाजा नहीं खोला तो पड़ोसियों की मदद से जबरन दरवाजे को खोला गया। अंदर कमरे में यूनुस मृत पड़ा था, जबकि दोनों मासूम बच्चे पिता की लाश के पास सो रहे थे।

पुलिस अधिकारी का कहना है कि यूनुस के शरीर पर किसी भी तरह की बाहरी चोट के निशान नहीं मिले हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही यूनुस की मौत के कारणों का पता चल पाएगा।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक एएसआई यूनुस खान क्राइम ब्रांच कमला मार्केट ऑफिस में तैनात थे। वह मूल रूप से मेवात हरियाणा के रहने वाले थे। उनकी पहली पत्नी और सात बच्चे मेवात में ही रहते हैं, जबकि दूसरी पत्नी तीन बच्चें के साथ मीरदर्द इलाके में रहते थे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा