लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: CCTV फुटेज ने बिगाड़ा 'बंटी और बबली' का गेम, पुलिस ने किया गिरफ्तार

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 10, 2020 14:21 IST

मध्य दिल्ली में लोगों का मोबाइल फोन छीनने के आरोप में पुलिस ने एक जोड़े को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने बताया कि एक सफेद स्कूटर पर सवार एक जोड़े द्वारा मोबाइल छीनने की वारदात की सूचना मिलने के बाद अर्जुन और वैशाली कौशल को किशनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती स्कूटर पर पीछे बैठकर लोगों का मोबाइल छीनती थी।

नई दिल्ली: पुलिस ने एक ऐसे जोड़े को गिरफ्तार किया, जोकि बॉलीवुड फिल्म 'बंटी और बबली' से प्रेरित होकर स्कूटी पर सवार होकर लोगों का मोबाइल फोन छीनते थे। शनिवार को अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि एक सफेद स्कूटी पर सवार एक जोड़े द्वारा मोबाइल छीनने की वारदात की सूचना मिलने के बाद अर्जुन (22) और वैशाली कौशल (20) को किशनगंज स्थित रेलवे कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवती स्कूटर पर पीछे बैठकर लोगों का मोबाइल छीनती थी। पुलिस के अनुसार, अर्जुन 31 वारदातों में शामिल रहा है। तीन महीने पहले अर्जुन ने टैटू बनाने वाली वैशाली से शादी की थी और दोनों मादक पदार्थों के लती हैं। उन्होंने बताया कि वैशाली पर करोल बाग स्थित आभूषण की एक दुकान के सुरक्षा गार्ड का मोबाइल छीनने का भी आरोप है। 

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने शुरू की जांच

मालूम हो, देशबंधु गुप्ता रोड थाना प्रभारी मधुकर राकेश, सिद्धीपुरी चौकी इंचार्ज संदीप गोदारा और एसआई रामअवतार की टीम ने इस मामले की जांच शुरू की थी। इस दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला था, जिसमें वैशाली और अर्जुन को वारदात को अंजाम देते हुए पकड़ा गया था। इस आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। 

बता दें कि इस जोड़ी की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वैशाली अपने पति के साथ मिलकर ड्रग्स के लिए चोरी करने लगे। दोनों ने पहले रघुबीर नगर से स्कूटी चुराई और फिर चोरी का काम शुरू कर दिया। झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने के लिए जहां अर्जुन स्कूटी चलाता था तो वहीं वैशाली स्कूटी के पीछे बैठकर झपटमारी की वारदातों को अंजाम देती थी। वहीं, इस मामले में अब पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

टॅग्स :मोबाइलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास