लाइव न्यूज़ :

इस भोजपुरी गायक के पास से मिला 21 किलो से अधिक गांजा, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 13, 2022 07:52 IST

पूछताछ में उसकी पूरी पहचान 31 वर्षीय विनय शर्मा के रूप में हुई, जो बिहार के सीवान का रहने वाला है।

Open in App
ठळक मुद्दे 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम को विशेष सूचना मिली थी। आरोपी भोजपुरी सिंगर है जिसका नाम विनय शर्मा है और 100 से ज्यादा गाने गा चुका है। पुलिस ने इंद्रपुरी थाने में एनसी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नई दिल्लीः पश्चिम जिले के नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम ने एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है। आरोपी भोजपुरी सिंगर है जिसका नाम विनय शर्मा है और 100 से ज्यादा गाने गा चुका है। पुलिस ने इंद्रपुरी थाने में एनसी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाया जा रहा है कि वह गांजा कहां से लाया था और किसे बेचने वाला था।

पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी घनश्याम बंसल के मुताबिक 10 अगस्त को नारकोटिक्स स्क्वॉड की टीम को विशेष सूचना मिली थी कि इंद्रपुरी के टोडापुर गांव में एक ड्रग तस्कर विनय शर्मा किसी से मिलने आएगा। टीम ने टोडापुर के पास जाल बिछाया और लगभग 10:30 बजे एक व्यक्ति को देखा, जिसकी पहचान मुखबिर ने विनय के रूप में की। टीम ने उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में उसकी पूरी पहचान 31 वर्षीय विनय शर्मा के रूप में हुई, जो बिहार के सीवान का रहने वाला है। उसके पास से 21 किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया। पुलिस के मुताबिक विनय भोजपुरी के मशहूर सिंगर हैं, जिसने 100 से ज्यादा गाने गाए हैं।

उधर, तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के हवाईअड्डे पर एक यात्री के पास से कोकीन और हेरोइन समेत करीब 10 किलोग्राम प्रतिबंधित मादक पदार्थ जब्त किया गया है। हवाईअड्डा प्रशासन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक बरामद किए गए मादक पदार्थ की कीमत कई करोड़ रुपये बताई जा रही है। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को इथियोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से पहुंचे 38 वर्षीय एक व्यक्ति को रोक कर उसकी जांच की और उसके सामान में छिपा हुआ मादक पदार्थ बरामद कर लिया। बरामद किए गए मादक पदार्थों का वजन 9.59 किलोग्राम था। इसके बाद अधिकारियों ने यात्री को गिरफ्तार कर लिया। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसभोजपुरी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह