लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 12 साल की बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता एम्स में भर्ती 

By पल्लवी कुमारी | Updated: August 6, 2020 22:34 IST

पश्चिम विहार इलाके में हुई इस घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस बच्ची को फौरन संजय गांधी अस्पताल में ले गई। बच्ची के सिर और हिप्स में किसी धारदार हथियार से कई वार किए गए थे। बच्ची के इलाज के लिए डॉक्टरों की टीम सरगर्मी से जुटी और सिर व कटे हुए हिस्सों में टांके लगाए। बच्ची की बिगड़ती हालत को देख बच्ची को एम्स रेफर कर दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के CM केजरीवाल पश्चिम विहार वेस्ट के पीरागढ़ी इलाके में हैवानियत का शिकार हुई 12 साल की बच्ची से मिलने AIIMS पहुंचे। बच्ची का ना सिर्फ यौन उत्पीड़न हुआ है बल्कि उसके चेहरे और सिर पर तेज धार हथियार से वार भी किया गया है।

नई दिल्ली: पश्चिमी दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में 12 साल की एक बच्ची के साथ यौन उत्पीड़न के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि बच्ची के साथ निर्भया जैसी हैवानियत की गई है। पुलिस ने आरोपी के गिरफ्तारी के बारे में गुरुवार (6 अगस्त) रात 9.30 के आसपास बताया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई है और उसका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है।

पुलिस ने अभी तक आरोपी की पहचान जाहिर नहीं की है। पुलिस ने बताया कि पश्चिम विहार निवासी इस बच्ची का ना सिर्फ यौन उत्पीड़न हुआ है बल्कि उसके चेहरे और सिर पर तेज धार हथियार से वार भी किया गया है। बच्ची के पड़ोसियों ने उसे खून में लथपथ देखकर पुलिस को सूचित किया था। फिलहाल एम्स में उसका इलाज चल रहा है। 

दिल्ली पुलिस के मुताबिक घटना मंगलवार (4 अगस्त) की है और पीड़िता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। पीड़िता के शरीर पर चोट के निशान हैं। 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल बच्ची से मिलने AIIMS पहुंचे, परिवार को 10 लाख देने का ऐलान  

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल पीड़िता से मिलने के लिए गुरुवार (6 अगस्त) को AIIMS पहुंचे। सीएम केजरीवाल ने डाक्टरों की टीम से बच्ची की हालात के बारे में पूछा। केजरीवाल ने बताया कि मासूम की हालत काफी गंभीर है। आने वाले 24 से 48 घंटे उसके लिए काफी अहम है। सीएम केजरीवाल ने परिवार वालों को 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया। 

केजरीवाल ने बताया, मैंने पुलिस कमिश्नर से भी बात की। इस जघन्य वारदात करने वाले अपराधियों को सख्त से सख्त सजा दिलवाएंगे।

4 अगस्त को हुई थी वारदात, बच्ची के माता-पिता घर पर नहीं थे मौजूद

पुलिस ने कहा कि उन्हें घटना की सूचना मंगलवार शाम को मिली। पड़ोसियों ने पीड़िता को खून से लथपथ देखने के बाद पुलिस और उसके माता-पिता को सूचना दी। पीड़िता को पास के ही एक अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे एम्स के लिए रेफर किया गया था।

पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस उपायुक्त (बाहरी दिल्ली) एकोआं ने कहा, '' हमें पश्चिम विहार वेस्ट पुलिस थाने में मंगलवार शाम को नाबालिग लड़की के उत्पीड़न की सूचना मिली थी। इस मामले में धारा 307 (हत्या का प्रयास) और पोक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच की जा रही है।''

बच्ची के शरीर पर कई चोट के निशान

 पुलिस ने कहा था कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस समय घटना हुई, उस समय बच्ची के माता-पिता घर में मौजूद नहीं थे। पुलिस के मुताबिक, उसके माथे और चेहरे पर किसी धारदार चीज से कई बार वार किया गया। 

आरोपी को लगा कि बच्ची की मौत हो गई है, जिसके बाद वह मौके से फरार होने में कामयाब रहा। वहीं, इस मामले के संबंध में दिल्ली महिला आयोग ने पुलिस को नोटिस जारी किया है और घटना को लेकर आठ अगस्त तक विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट तलब की है।

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली समाचारदिल्ली पुलिसरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा