लाइव न्यूज़ :

एटीएम कार्ड का क्लोन बनाकर कर लोगों के अकाउंट से उड़ाते थे पैसे, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: August 4, 2020 08:56 IST

दिल्ली पुलिस ने दो ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया है जो एटीएम की क्लोनिंग कर लोगों को लूटने का काम करते थे। ये अलग-अलग राज्यों में जाकर इस घटना को अंजाम देते थे।

Open in App
ठळक मुद्देनई दिल्ली रेलवे स्टेशन से दो लोग गिरफ्तार जबकि एक फरार, एटीएम क्लोनिंग कर पैसे लूटने का करते थे काम100 से ज्यादा लोगों को ठगने का काम कर चुके थे ये लोग, अलग-अलग राज्यों में जाकर देते थे घटना को अंजाम

दिल्ली पुलिस ने एटीएम कार्ड की क्लोनिंग करने वालों के एक गैंग का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में दो लोग की गिरफ्तारी भी हुई है। ये गैंग एटीएम बूथ पर लोगों के पैसे निकालने में मदद के बहाने उन्हें निशाना बनाता था। पुलिस ने सोमवार को इस बारे में जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार जिन दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है इनकी पहचान अनिल कुमार (26) और विनोद कुमार (39) के तौर पर हुई है। ये दोनों कथित तौर पर 100 से ज्यादा लोगों को ठगने का काम कर चुके हैं।

पुलिस ने बताया कि दोनों पर उनकी नजर रविवार को पड़ी जब हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस दिन में करीब 10.25 बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंची। पुलिस को इस समय तीन संदिग्ध नजर आए जिन्होंने पुलिस की सक्रियता देखकर भागने की कोशिश की थी। इसमें दो पकड़े गए जबकि इनका एक साथी रवि भागने में कामयाब रहा।

पुलिस के अनुसार इनका बैग चेक करने पर विभिन्न बैंकों के 41 एटीएम कार्ड मिले। साथ ही एटीएम क्लोनिंग मशीन और 20 हजार रुपये भी इनके पास से बरामद हुए। पुलिस से पूछताछ में इन्होंने बताया कि रवि इस गैंग का सरगना है और उसने ही अनिल और विनोद को इस रैकेट से जोड़ा था।

डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (रेलवे) हरेंद्र के सिंह के अनुसार ये अलग-अलग राज्यों में जाते थे और एटीएम के पास आने वाले उन लोगों को निशाना बनाते थे जिन्हें पैसे निकालने या एटीएम से जुड़ा कोई काम करने में दिक्कत आती थी।

उन्होंने बताया, 'ये उन एटीएम बूथ पर इंतजार करते थे, जहां कोई गार्ड नहीं होता था और आम तौर पर उन लोगों को निशाना बनाते जिन्हें एटीएम इस्तेमाल करने में परेशानी होती। रवि दो क्लोनिंग डिवाइस इस्तेमाल करता था। इसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीदा गया था। वो इस मशीन का इस्तेमाल एटीएम कार्ड से जुड़ी जानकारी चुराने के लिए करता था।'

पुलिस के अनुसार जब भी कोई शख्स एटीएम बूथ पर आता था तो ये उसकी मदद के बहाने पिन जान लेते और इसी दौरान रवि कार्ड को क्लोनिंग मशीन से स्वाइप कर उसका डाटा कॉपी कर लेता था। बाद में इसी की मदद से एक नकली कार्ड बनाया जाता और उसमें हासिल की गई जानकारी डाल दी जाती। इसके बाद एटीएम से ये गैंग पैसे निकाल लेता था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसएटीएमएटीएम कार्ड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा