लाइव न्यूज़ :

महिला की प्राइवेट तस्वीरें लीक करने की धमकी देकर वसूले लाखों रुपये, दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार

By विनीत कुमार | Updated: January 23, 2022 14:35 IST

दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को गिरफ्तार किया है जो महिलाओं को ब्लैकमेल कर उनसे लाखों रुपये वसूल करता था। एक महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही।

Open in App
ठळक मुद्देकम से कम पांच महिलाओं से 10 से 12 लाख तक रुपये वसूल चुका था आरोपी।एक महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच सकी।आरोपी महिलाओं से नजदीकी बढ़ाता था और फिर उनकी प्राइवेट तस्वीरें सार्वजनिक करने की धमकी देकर रुपये वसूलता था।

दिल्ली पुलिस ने एक महिला ब्लैकमेल करने और 2 लाख रुपये की उगाही के आरोप में सहारनपुर से 32 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। महिला से शख्स की मुलाकात एक मैट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने दिल्ली सहित उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से कम से कम आधा दर्जन महिलाओं को धोखा दिया और उनसे पैसे उगाहे।

MBA करने के बाद शुरू किया 'धोखेबाजी का कारोबार'

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सचिन सचदेवा नाम के शख्स के तौर पर हुई है। आरोपी ने हाल ही में जालंधर के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी से एमबीए पूरा किया और नौकरी की तलाश में था। उसने वेबसाइट पर एक आईडी बनाई और महिला की निजी तस्वीरें ऑनलाइन अपलोड करने की धमकी देने लगा।

पुलिस के मुताबिक महिला की मुलाकात सचदेवा से पिछले साल अक्टूबर में हुई थी। सचिन सचदेवा ने अपनी नौकरी के बारे में झूठ बोला और महिला से शादी करने का वादा किया। बाद में उसने उसकी निजी तस्वीरों को सार्वजनिक करने की धमकी देकर उससे दो लाख रुपये ऐंठ लिए। यही नहीं, वह महिला से और पैसों की मांग कर रहा था।

महिला गुड़गांव में एक आईटी फर्म में काम करती है और उसने ही शाहदरा पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

पुलिस से पकड़े जाने के बाद खुले और भी राज

डीसीपी (शाहदरा), आर साथियासुंदरम ने कहा, 'हमने जांच में पाया कि सचदेवा पहले नेब सराय में रह रहा था, लेकिन वह अक्सर अपने ठिकाने बदल दिया करता था। कई बार छापे मारे गए और शुक्रवार को आरोपी को पकड़ लिया गया।'

पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह बेरोजगार है और पैसे कमाने के लिए महिलाओं को अपना निशाना बनाने लगा था। वह ऑनलाइन महिलाओं से संपर्क करता था और उन्हें फांसकर शादी करने का वादा करता था। इसके बाद उनसे पैसे वसूल करता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया, 'हमने पाया है कि उसने कम से कम पांच महिलाओं को धोखा देकर 10 से 12 लाख रुपये निकाले हैं। इनमें से कुछ गाजियाबाद, भोपाल और अन्य शहरों से हैं। हम मामले की जांच कर रहे हैं।'

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा