लाइव न्यूज़ :

Kanjhawala Death Case: दिल्ली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ जोड़ा हत्या का आरोप

By रुस्तम राणा | Updated: January 17, 2023 19:24 IST

इस मामले में 12 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को हत्या के लिए संदिग्धों को बुक करने के लिए कहा था और पीसीआर वैन में तैनात 11 पुलिस कर्मियों को लापरवाही के लिए निलंबित करने का आदेश दिया था।

Open in App
ठळक मुद्दे हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपियों को मृत्युदंड या उम्रकैद और जुर्माने की सजा दी जा सकती हैइससे पहले आईपीसी की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत आरोप तय किए गए थे

नई दिल्ली: कंझावला मामले में दिल्ली पुलिस ने छह आरोपियों के खिलाफ हत्या का आरोप जोड़ा है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मामले के सात में से छह आरोपियों के खिलाफ पहले भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-304 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत आरोप तय किए गए थे। हत्या का आरोप लगाए जाने के बाद आरोपियों को मृत्युदंड या उम्रकैद और जुर्माने की सजा दी जा सकती है। 

विशेष पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) सागर प्रीत हुड्डा ने कहा, “सुल्तानपुरी की घटना में भौतिक, मौखिक, फॉरेंसिक और अन्य वैज्ञानिक सबूतों को जुटाने के बाद पुलिस ने आईपीसी की धारा-304 की जगह धारा-302 शामिल कर दी है। मामले में आगे की जांच जारी है।” यह कदम दिल्ली पुलिस द्वारा एक सत्र अदालत को यह बताए जाने के एक दिन बाद उठाया गया है कि वह मामले में आईपीसी की धारा-302 शामिल करेगी। 

इस मामले में 12 जनवरी को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दिल्ली पुलिस को हत्या के लिए संदिग्धों को बुक करने के लिए कहा था और पीसीआर वैन में तैनात 11 पुलिस कर्मियों को गवाहों द्वारा किए गए कई कॉलों का कथित रूप से देर से जवाब देने के लिए निलंबित करने का आदेश दिया था।

गृह मंत्रालय का यह आदेश उस दिन आया था जब दिल्ली की एक अदालत ने मामले में आरोपियों में से एक आशुतोष को जमानत दे दी थी। मामले में रोहिणी अदालत ने पाया था कि उसकी भूमिका अपराध होने के बाद ही शुरू हुई थी। दिल्ली पुलिस ने आशुतोष को पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया था और उस पर आरोपी को शरण देने और जांच को गुमराह करने का आरोप लगाया गया था।

1 जनवरी को एक मारुति सुजुकी बलेनो कार ने 20 वर्षीय अंजलि कुमारी को टक्कर मार दी, जो अपने स्कूटर पर घर जा रही थी। उसका पैर कार के नीचे फंस जाने के बाद, उसे लगभग 14 किलोमीटर तक घसीटा गया था। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट