लाइव न्यूज़ :

दिल्ली पुलिस के एसीपी के खिलाफ अपराधी की पत्नी के साथ रेप का मामला दर्ज, महिला की बेटी के साथ भी करता था ऐसा

By भाषा | Updated: September 21, 2018 06:01 IST

पुलिस ने बताया कि महिला ने जुलाई में अधिकारी रमेश दहिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि वह अपने पति की मौत के बाद अधिकारी के संपर्क में आई थी। महिला का पति अपराधी था। 

Open in App

नई दिल्ली, 21 सितंबर:  दिल्ली के एक सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के खिलाफ एक महिला से कथित बलात्कार और उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि दिल्ली पुलिस की सुरक्षा शाखा में तैनात एसीपी रमेश दहिया के खिलाफ आरोपों के सामने आने के बाद उन्हें छुट्टी पर भेज दिया गया है। 

थाना प्रभारी से हुआ था एसीपीअधिकारी ने दावा किया है कि उसने महिला को कुछ पैसे उधार दिए थे और पैसे वापस मांगने पर उसने उनके खिलाफ बलात्कार का आरोप लगाया है। अधिकारी यहां सदर बाजार थाने के प्रभारी के रूप में पदस्थ थे। उन्हें हाल ही में पदोन्नत कर एसीपी रैंक दिया गया था।

महिला की बेटी के साथ भी छेड़छाड़ का आरोपपुलिस ने बताया कि महिला ने जुलाई में अधिकारी रमेश दहिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि वह अपने पति की मौत के बाद अधिकारी के संपर्क में आई थी। महिला का पति अपराधी था।  उन्होंने बताया कि महिला ने 18 सितंबर को दूसरी शिकायत दर्ज कराई और अधिकारी पर उससे बलात्कार, उसकी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ और उसके बेटे का अपहरण करने का आरोप लगाया।

पुलिस कर रही है विस्तृत जांचपुलिस के मुताबिक बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की गई और इस मामले को अपराध शाखा के पास भेज दिया गया है क्योंकि यह संवेदनशील मामला है तथा इसमें विस्तृत जांच की जरूरत है। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) नूपुर प्रसाद ने कहा, ‘‘हमें मंगलवार को शिकायत मिली थी और अगले दिन भारतीय दंड संहिता की उचित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला अपराध शाखा को भेजा गया है।’’ 

टॅग्स :दिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO