दिल्ली में सुबह-सुबह 3 लाश?, मंगोलपुरी में चाकू से हमला कर 17-वर्षीय नाबालिग की हत्या, मयूर विहार मॉल में कार के अंदर मृत मिला 42 वर्षीय शख्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 24, 2026 11:50 IST2026-02-24T11:49:43+5:302026-02-24T11:50:37+5:30

सोमवार शाम करीब छह बजे मयूर विहार थाने में घटना संबंधित सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम को स्टार सिटी मॉल भेजा गया।

delhi police 3 dead bodies morning 17-year-old stabbed death in Mangolpuri 42-year-old man found dead car Mayur Vihar Mall Man dies police station medical | दिल्ली में सुबह-सुबह 3 लाश?, मंगोलपुरी में चाकू से हमला कर 17-वर्षीय नाबालिग की हत्या, मयूर विहार मॉल में कार के अंदर मृत मिला 42 वर्षीय शख्स

file photo

Highlightsपुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।मृतक की पहचान इलाके की मित्तल कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है।

नई दिल्लीः बाहरी दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके में मामूली कहासुनी के बाद चाकू से हमला कर 17-वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस घटना के संबंध में तीन नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है।

मयूर विहार के मॉल में कार के अंदर मृत मिला व्यक्ति, किसी साजिश का संदेह नहीं

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार स्थित एक मॉल की पार्किंग में एक कार के भीतर 42 वर्षीय व्यक्ति मृत पाया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, सोमवार शाम करीब छह बजे मयूर विहार थाने में घटना संबंधित सूचना प्राप्त हुई थी जिसके बाद पुलिस टीम को स्टार सिटी मॉल भेजा गया।

दिल्ली: चिकित्सीय जटिलताओं के कारण थाने में व्यक्ति की मौत

दक्षिण-पूर्व दिल्ली के पुल प्रह्लादपुर थाने में चिकित्सीय समस्याओं के कारण 62 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि संपत्ति के पुराने विवाद को लेकर अपने रिश्तेदारों के साथ हुए झगड़े के बाद उन्हें थाने लाया गया था। अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान इलाके की मित्तल कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह के रूप में हुई है।

Web Title: delhi police 3 dead bodies morning 17-year-old stabbed death in Mangolpuri 42-year-old man found dead car Mayur Vihar Mall Man dies police station medical

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे