लाइव न्यूज़ :

Delhi Police: 257 ई-सिगरेट जब्त और 5 अरेस्ट?, कीमत 500000 रुपये, क्या है ई-सिगरेट और क्यों है बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 4, 2024 18:17 IST

Delhi Police: डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 20 डिब्बे बरामद किए, जिनमें प्रत्येक में 10 ई-सिगरेट थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से चार लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए।

Open in App
ठळक मुद्दे 'अशोक पार्क मेन' मेट्रो स्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर अर्टिगा कार खड़ी देखी।लोग अर्टिगा कार में रखे बक्से उस कार में स्थानांतरित करने लगे। पहचान रितिक उप्पल (22) और सबी कुमार (32) के रूप में हुई है।

Delhi Police: राष्ट्रीय राजधानी में ई-सिगरेट के भंडारण, परिवहन और बिक्री के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार उनके पास से करीब पांच लाख रुपये मूल्य की 257 ई-सिगरेट और चार लाख रुपये की नकदी बरामद की गई है। भारत में सितंबर 2019 से ई-सिगरेट का निर्माण, आयात, विज्ञापन या बिक्री प्रतिबंधित है। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि दो अक्टूबर को रात करीब दो बजे एक टीम रात्रि गश्त पर थी और उसने 'अशोक पार्क मेन' मेट्रो स्टेशन के पास एक सुनसान जगह पर अर्टिगा कार खड़ी देखी।

जिससे संदेह उत्पन्न हुआ। उन्होंने बताया कि जल्द ही एक अन्य कार वहां आकर रुकी और लोग अर्टिगा कार में रखे बक्से उस कार में स्थानांतरित करने लगे। डीसीपी ने बताया कि पुलिस ने दोनों वाहनों के चालक को गिरफ्तार कर लिया और उनके पास से 20 डिब्बे बरामद किए, जिनमें प्रत्येक में 10 ई-सिगरेट थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों के पास से चार लाख रुपए नकद भी बरामद किए गए।

अधिकारी ने कहा, "दोनों की पहचान रितिक उप्पल (22) और सबी कुमार (32) के रूप में हुई है। पूछताछ के दौरान उन्होंने तीन अन्य लोगों - अनिकेत (32), पवन चौरसिया (42) और दीक्षांत कुमार (28) के नाम बताए, जो ई-सिगरेट का भंडारण और बिक्री करते थे।" डीसीपी ने कहा, "तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनके कब्जे से 57 ई-सिगरेट बरामद की गई हैं।"

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा