जहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 6, 2026 12:47 IST2026-04-06T12:45:16+5:302026-04-06T12:47:33+5:30

चश्मदीद और मृतक के भाई हकीम ने आरोप लगाया कि दिलशाद, इरफान, इमरान और रिजबुल ने मिलकर हसमत पर धारदार हथियारों से हमला किया।

delhi police 17-year-old Hasmat stabbed death in Jahangirpuri multiple blows body Dilshad, deceased's brother Hakim said Irfan, Imran and Rizbul killed him | जहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

सांकेतिक फोटो

Highlightsघटना 5 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे जहांगीर पुरी के रामलीला मैदान में हुई।घटना दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की वजह से हुई। विवाद के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके चलते आरोपियों ने हमला किया।

नई दिल्लीः दिल्ली के जहांगीर पुरी इलाके में एक 17 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान हसमत के रूप में हुई है, जिसे कई घावों के साथ बीजेआरएम अस्पताल लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना 5 अप्रैल को शाम करीब 6 बजे जहांगीर पुरी के रामलीला मैदान में हुई।

एक चश्मदीद और मृतक के भाई हकीम ने आरोप लगाया कि दिलशाद, इरफान, इमरान और रिजबुल ने मिलकर हसमत पर धारदार हथियारों से हमला किया। प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि यह घटना दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से चले आ रहे विवाद की वजह से हुई।

दिल्ली पुलिस का कहना है कि निजी संबंधों में कुछ मुद्दों और ईद के दौरान हुए विवाद के बाद तनाव बढ़ गया, जिसके चलते आरोपियों ने हमला किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं और उन्हें ढूंढने और गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें गठित की गई हैं।

Web Title: delhi police 17-year-old Hasmat stabbed death in Jahangirpuri multiple blows body Dilshad, deceased's brother Hakim said Irfan, Imran and Rizbul killed him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे