लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर सोशल मीडिया पर शेयर किया, अनजान नंबर भेजकर करता था दोस्ती, पुलिस ने ऐसे किया अरेस्ट

By भाषा | Updated: April 6, 2022 22:41 IST

सचिन मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है जोकि शाहबाद डेयरी इलाके में मजदूर के रूप में काम कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने महिलाओं का पीछा करना और उन्हें धमकाना यूट्यूब से सीखा। मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदेश भेजकर दोस्ती करने को कहा गया।महिला के व्हाट्सएप पर उसकी छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें भेजीं।

नई दिल्लीः पुलिस ने 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर इन्हें सोशल मीडिया पर साझा करने और उनसे यौन संबंध बनाने की मांग करने के आरोप में उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से एक मजदूर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया की आरोपी की पहचान 30 वर्षीय सचिन कुमार निवासी शाहबाद डेयरी के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि सचिन मूलरूप से हरियाणा के यमुनानगर का रहने वाला है जोकि शाहबाद डेयरी इलाके में मजदूर के रूप में काम कर रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिलाओं का पीछा करना और उन्हें धमकाना यूट्यूब से सीखा। पुलिस ने बताया कि एक महिला ने शिकायत दर्ज करायी थी कि 23 मार्च को उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से संदेश भेजकर दोस्ती करने को कहा गया।

शिकायत के मुताबिक, इससे इनकार करने पर आरोपी ने महिला को अलग-अलग वर्चुअल नंबर से कॉल करना शुरू कर दिया और बाद में महिला के व्हाट्सएप पर उसकी छेड़छाड़ की गईं तस्वीरें भेजीं और धमकी दी कि अगर वह उससे दोस्ती नहीं करेगी तो इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा।

शिकायत के मुताबिक, महिला ने जब आरोपी की बात मानने से इनकार कर दिया तो उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कर दीं। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अब तक 150 से अधिक महिलाओं की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा किया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा