लाइव न्यूज़ :

Delhi Crime: गोकुलपुरी में पेट्रोल पंप में फायरिंग, एक कर्मचारी घायल; जांच जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 12:11 IST

Delhi Crime:एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुपरवाइजर के रूप में काम करने वाले अंसुल राठी के पेट में कांच के छर्रे लगने से वह घायल हो गया।

Open in App

Delhi Crime:  उत्तर पूर्वी दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में गोलीबारी की एक घटना में एक पेट्रोल पंप का कर्मचारी घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात दो मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए चार लोगों में से एक ने पेट्रोल पंप के कार्यालय की ओर गोलियां चला दीं। पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हमलावर की तस्वीर कैद हो गयी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पेट्रोप पंप पर ‘सुपरवाइजर’ के तौर पर काम करने वाला अंशुल राठी पेट में छर्रे लगने के कारण घायल हो गया। उन्होंने बताया कि उसे जीटीबी (गुरु तेग बहादुर) अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘शुरुआती जांच से पता चला कि दो मोटरसाइकिल पर सवार चार लोग पेट्रोप पंप पर आए और उनमें से एक ने बाहर से कार्यालय के केबिन पर 16 गोलियां चलायीं और फिर एक मोटरसाइकिल पर सवार लोग गोकुलपुरी तथा दूसरी पर सवार लोग लोनी गोल चक्कर की ओर भाग गए।’’

उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि पेट्रोल पंप के मालिक हरीश चौधरी की कुछ लोगों से पुरानी दुश्मनी के कारण यह घटना हुई। मामले की जांच की जा रही है। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिसदिल्लीदिल्ली समाचारनिशानेबाजी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO