कमरे में मिला पति-पत्‍नी का शव, पूरे इलाके में मची सनसनी

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 23, 2019 16:21 IST2019-05-23T15:19:25+5:302019-05-23T16:21:32+5:30

सुप्रीम टावर के 99 नंबर एक फ्लैट से ये शव मिले हैं। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस का कहना है कि इन दोनों शव की शिनाख्‍त दिल्ली के रहने वाले शशि त्यागी (58 बर्षीय) और रेनू (55 बर्षीय) के रूप में हुई है।

delhi noida wife husband dead body found supreme tower sector 99 | कमरे में मिला पति-पत्‍नी का शव, पूरे इलाके में मची सनसनी

कमरे में मिला पति-पत्‍नी का शव, पूरे इलाके में मची सनसनी

Highlightsफ्लैट से बदबू आ रही थी इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। सुप्रीम टावर के 99 नंबर एक फ्लैट से ये शव मिले हैं।

दिल्‍ली से सटे नोएडा के पॉश इलाके में पति-पत्‍नी के शव मिला है। इस घटना से इकाने में सनसनी मच गई है। घटना के बाद मृतकों को पुलिस ने पोस्‍टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह घटना नोएडा थाना-39 क्षेत्र के सेक्टर 99 की है।

 यहां सुप्रीम टावर के 99 नंबर एक फ्लैट से ये शव मिले हैं। इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस का कहना है कि इन दोनों शव की शिनाख्‍त दिल्ली के रहने वाले शशि त्यागी (58 बर्षीय) और रेनू (55 बर्षीय)  के रूप में हुई है। पति-पत्नी पिछले 3 साल से सुप्रीम टावर के फ्लैट में रह रहे थे।

फ्लैट से बदबू आ रही थी इसकी जानकारी पड़ोसियों ने पुलिस को दी। तो पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ा तो दोनों पति-पत्नी भरे हुए मिले।शुरुआती जांच में पुलिस का कहना है कि इस मामले में किसी बहरी व्यक्ति का हाथ नहीं लग रहा है।

वहीं, कहा जा रहा है कि दोनों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी और लाखों का कर्ज हो गया था। जिस कारण से दोनों के द्वारा ये कदम उठाया हुआ हो सकता है। वहीं,  कुछ साल से ये पति-पत्नी एक वकील के फ्लैट में रहते थे।

इनके पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इतना ही नहीं स्‍थानीय लोगों के मुताबिक आर्थिक तंगी से जूझ रहे शशि पर लाखों रुपये का कर्ज था। कर्जदार बराबार उनसे पैसों की मांग रहे थे। जिसके बाद वह घर के दरवाजे पर ताला लगाकर रखते थे। जिस फ्लैट की यह घटना है, वह ग्राउंड फ्लोर है।
 

Web Title: delhi noida wife husband dead body found supreme tower sector 99

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे