लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: शिमला-कश्मीर घूमने के लिए नहीं थे पैसे तो नौ दोस्तों ने मिलकर किया बुजुर्ग डॉक्टर का मर्डर

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 20, 2018 11:38 IST

जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि नाबालिग ने डॉक्टर इकबाल की बेटी की शादी की वजह से घर में नकदी और जेवरात होने की जानकारी अपने दोस्त जहांगीरपुरी निवासी मोहम्मद अम्मार को दी.

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के अनुसार आरोपी शिमला और कश्मीर घूमने जाना चाहते थे और उनके पास पर्याप्त पैसे नहीं थेइनमें से एक आरोपी एक बुजुर्ग डॉक्टर के यहाँ सहायक के तौर पर काम करता था।घूमने का शौक पूरा करने के इन नौ ने मिलकर बुजुर्ग डॉक्टर की बेरहमी से हत्या कर दी।

दिल्ली के जहांगीरपुरी में नौ दोस्तों ने मिलकर शिमला और कश्मीर का लंबा ट्रिप प्लान किया. सब कुछ योजना के मुताबिक तय था लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत पैसों की थी, सो सभी अपने घरवालों को समझाने में जूट गए. लाख कोशिशों के बाद जब अपने घरवाले को नहीं मना पाए तो इन दोस्तों ने मिलकर एक बुजुर्ग डॉक्टर को मारने की योजना बनाई.

डॉक्टर का नाबलिग कम्पाउण्डर भी इन्हीं दोस्तों में से एक था. डॉक्टर की हत्या से पहले इन दोस्तों ने पूरे एक सप्ताह तक रेकी की और उसके बाद घटना को अंजाम दिया. 

जिला पुलिस उपायुक्त असलम खान ने बताया कि नाबालिग ने डॉक्टर इकबाल की बेटी की शादी की वजह से घर में नकदी और जेवरात होने की जानकारी अपने दोस्त जहांगीरपुरी निवासी मोहम्मद अम्मार को दी. दोनों ने लूटपाट की योजना बनाई. अम्मार ने वारदात के लिए जहांगीरपुरी निवासी रिजवान उर्फ नस्टी, भलस्वा निवासी रिजवान उर्फ रिज्जू और भलस्वा निवासी विशाल रावत उर्फ बंटी को राजी किया.

12 नवंबर की सुबह डॉक्टर की बेटी के स्कूल जाने के बाद चारों डॉक्टर के घर के बाहर पहुंचे. नाबालिग किसी बहाने से क्लीनिक से चला गया. तीन बदमाश घर में घुसे, जबकि मोहम्मद अम्मार बाहर रुका. लूटपाट के दौरान डॉक्टर ने विरोध किया तो तीनों आरोपियों ने गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. वारदात के बाद आरोपियों ने लूट की रकम और जेवर आपस में बांट लिए. इन्हीं पैसों से इनलोगों ने शिमला और कश्मीर घूमने की योजना बनायी थी. 

कुछ ही दिन पहले हुई थी बेटी की सगाई

पुलिस को शक था कि डॉक्टर मुकीम की हत्या गला दबाकर की गई है. दो दिन पहले ही डॉक्टर मुकीम की बेटी की सगाई हुई थी और नौ दिसंबर को उसकी शादी होनी थी.

पुलिस को शक था कि शादी की वजह से घर में कुछ कैश और जेवरात रहे होंगे, जिसकी जानकारी कातिल को रही होगी और उसी को लूटने के मकसद से कातिल घर में आया होगा.

पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरे का दरवाजा खुला हुआ था. पुलिस को शक है कि घर में फ्रेंडली एंट्री हुई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा