दिल्ली: पिता की करतूत से दो साल के बच्चे की जान पर बन आई, अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: December 18, 2022 13:15 IST2022-12-18T13:12:11+5:302022-12-18T13:15:13+5:30

दिल्ली में नशे में एक पिता ने अपने दो साल के बच्चे छत से फेंक दिया। पत्नी के साथ झगड़े के बाद शख्स ने ये काम किया और फिर खुद भी कूद गया। अब दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।

Delhi news drunk father throws two year old son from terrace | दिल्ली: पिता की करतूत से दो साल के बच्चे की जान पर बन आई, अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

दिल्ली: पिता की करतूत से दो साल के बच्चे की जान पर बन आई, अस्पताल में भर्ती, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक शख्स द्वारा अपने ही दो साल के बेटे को गुस्से में छत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार रात की है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कालकाजी में शख्स ने घर की छत से अपने बच्चे को न केवल फेंका बल्कि खुद भी वहां से कूद गया।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार फिलहाल पिता और बेटे अस्पताल में हैं और इनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि शख्स के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान मान सिंह (30) के तौर पर हुई है जो सर्वोदय कैंप में रहता है।

पति-पत्नी के बीच झगड़ा बना बच्चे के लिए मुसीबत

घटना की सूचना कालकाजी थाने को रात करीब साढ़े दस बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने पाया कि बच्चे को उसकी मां होली फैमिली अस्पताल लेकर चली गई थी। पूछताछ में पता चला कि मान सिंह भी अपने बेटे को फेंकने के बाद छत से कूद गया था और उसे एम्स ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया था। 

दक्षिण-पूर्व की डीसीपी ऐशा पाण्डेय पुलिस के अनुसार, 'सिंह की पत्नी पूजा ने बताया कि उसका पति बेरोजगार है और इसलिए उनकी आर्थिक स्थिति को लेकर अक्सर झगड़े होते थे। उसने कहा कि उसके अपने पति के साथ अच्छे संबंध नहीं थे और पिछले कुछ दिनों से वह और उसके दो बच्चे कालकाजी में अपनी दादी के घर रह रहे थे।'

पुलिस के मुताबिक, 'शुक्रवार को शाम करीब छह बजे उसका पति वहां आया और फिर से कहासुनी हो गई। उसने कहा कि सिंह नशे में भी था। उसने बताया कि गुस्से में वह मान सिंह दो साल के बेटे को उठाकर पहली मंजिल की छत पर ले गया और उसे फेंक दिया। बाद में, वह भी छत से कूद गया।'

Web Title: Delhi news drunk father throws two year old son from terrace

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे