लाइव न्यूज़ :

Delhi News: क्राइम पर कसेगा शिकंजा, बवाना इन्फ्रा प्राइवेट लि ने सभी 32 प्रवेश-निकास पर नाइट विजन कैमरे लगवाए

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2024 16:51 IST

Delhi News: पुलकित अग्रवाल के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में सीसीटीवी  कैमरे लगाने का सुझाव एसोसिएशन और कई फैक्ट्री मालिकों की तरफ से लंबे समय से लंबित था।

Open in App
ठळक मुद्दे4 एलईडी स्क्रीन के जरिये सेक्टर 1 से सेक्टर 4 तक की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी।सेक्टर 5 के लिए कंट्रोल रूम सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन में बनाया गया है।फैक्ट्री इकाइयों के व्यापक हित को देखते हुए इस पर अमल किया गया।

Delhi News: बवाना औद्योगिक क्षेत्र में चोरी के मामलों पर अंकुश लगाने और आपराधिक घटनाओं को कम  करने के लिए बवाना इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड ने औद्योगिक क्षेत्र के सभी 32 प्रवेश और निकास बिंदुओं पर नाइट विजन कैमरे लगवाए हैं, जो 24 घंटे बवाना औद्योगिक क्षेत्र में आने और जाने वाली सभी गतिविधियों को रिकॉर्ड करेंगे। यह जानकारी बवाना इन्फ्रा के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर पुलकित अग्रवाल ने दी है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस के सहयोग से बवाना पुलिस स्टेशन सेक्टर 1 में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से 4 एलईडी स्क्रीन के जरिये सेक्टर 1 से सेक्टर 4 तक की सभी गतिविधियों पर नजर रखी जायेगी। सेक्टर 5 के लिए कंट्रोल रूम सेक्टर 5 पुलिस स्टेशन में बनाया गया है।

पुलकित अग्रवाल के मुताबिक औद्योगिक क्षेत्र में सीसीटीवी  कैमरे लगाने का सुझाव एसोसिएशन और कई फैक्ट्री मालिकों की तरफ से लंबे समय से लंबित था। हालांकि यह एग्रीमेंट के दायरे में नहीं था, लेकिन औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और फैक्ट्री इकाइयों के व्यापक हित को देखते हुए इस पर अमल किया गया।

पुलकित अग्रवाल ने कहा कि बवाना इन्फ्रा अपने औद्योगिक क्षेत्र को स्वच्छ, हरित, प्रदूषण मुक्त और सुरक्षित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और क्षेत्र को बेहतर बनाने में के लिए वे इंडस्ट्रियल एरिया के हित में कोई भी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा