लाइव न्यूज़ :

Delhi Neb Sarai Murder: पति, पत्नी और बेटी की घर में निर्मम हत्या?, मॉनिंग वॉक से लौटे दंपति के बेटे ने देखा तो, ट्रिपल मर्डर से खौफ में नेब सराय के लोग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 4, 2024 15:22 IST

Delhi Neb Sarai Murder: पुलिस के अनुसार, दंपति के बेटे अर्जुन ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर के बाद घर लौटकर शवों को देखा।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारी ने बताया कि पड़ोसियों को सूचित किया, फिर पुलिस को बुलाया।प्रथम दृष्टया घर से किसी भी सामान की चोरी या तोड़फोड़ नहीं हुई है।मुझे मेरे भतीजे (अर्जुन) ने घटना के बारे में फोन पर सूचित किया था।

Delhi Neb Sarai Murder: दिल्ली के नेब सराय इलाके में बुधवार सुबह एक अधेड़ दंपति और उनकी बेटी की उनके घर में कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकरी दी। पुलिस ने बताया कि तीनों की पहचान राजेश कुमार (51), उनकी पत्नी कोमल (46) और उनकी बेटी कविता (23) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दंपति के बेटे अर्जुन ने सुबह करीब साढ़े पांच बजे सैर के बाद घर लौटकर शवों को देखा। एक अधिकारी ने बताया कि उसने पड़ोसियों को सूचित किया, जिन्होंने फिर पुलिस को बुलाया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘अपराध टीम तथा फोरेंसिक टीम को बुलाया गया है और प्रथम दृष्टया घर से किसी भी सामान की चोरी या तोड़फोड़ नहीं हुई है।’’ घटना के बारे में जानकारी देते हुए अर्जुन के मामा सतीश कुमार ने कहा, ‘‘राजेश मेरे साले थे। मुझे मेरे भतीजे (अर्जुन) ने घटना के बारे में फोन पर सूचित किया था।

राजेश सेना से सेवानिवृत्त थे और वर्तमान में वह सुरक्षा अधिकारी के रूप में काम कर रहे थे, जबकि उनकी बेटी कॉलेज में पढ़ती थी।’’ कुमार ने बताया कि वित्तीय विवाद के कारण हमला होने की संभावना हो सकती है। देवली से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक प्रकाश जरवाल ने पीड़ित के घर जाकर राजेश के बेटे से बात की।

जरवाल ने कहा, ‘‘यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। उनके बेटे ने मुझसे पूछा, ‘अब मैं किसके लिए जिऊंगा?’’’ जारवाल ने कहा, ‘‘किसी ने घर में घुसकर पीड़ितों की गर्दन पर चाकू से वार किया।’’ उन्होंने कहा कि दिल्ली में हर रोज लोगों की हत्याएं होना आम बात हो गई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO