दिल्ली-एनसीआर में सुबह ही 3 शव बरामद?, शास्त्री पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव और गाजियाबाद में भोजनालय पर चाकूबाजी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 31, 2026 11:53 IST2026-01-31T11:52:36+5:302026-01-31T11:53:23+5:30

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

delhi ncr police 3 bodies recovered morning An unidentified man's body found in Shastri Park stabbing at a restaurant in Ghaziabad | दिल्ली-एनसीआर में सुबह ही 3 शव बरामद?, शास्त्री पार्क में अज्ञात व्यक्ति का शव और गाजियाबाद में भोजनालय पर चाकूबाजी

सांकेतिक फोटो

Highlightsमृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है।दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है।

नई दिल्लीः उत्तर-पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क इलाके में शनिवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि सुबह एक व्यक्ति के अचेत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि पुलिस के पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि मृतक की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और वैज्ञानिक विश्लेषण के लिए साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। उसने बताया कि कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।

गाजियाबादः दो युवकों की चाकू से हमलाकर हत्या

(उप्र), 31 जनवरी (भाषा) गाजियाबाद जिले में एक भोजनालय में मामूली विवाद के कारण दो युवकों की कथित तौर पर चाकू से हमलाकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना शुक्रवार देर रात उस समय की है जब दोनों गुट नशे की हालत में थे और खाना परोसने में देरी को लेकर उनके बीच तीखी बहस हो गई।

उसने बताया कि देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला कर दिया। होटल में मौजूद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को घायल अवस्था में पाया। पुलिस ने बताया कि तीनों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया।

ट्रांस हिंडन के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) निमिष पाटिल ने बताया कि मृतकों की पहचान श्रीपाल (25) और सत्यम (26) के रूप में हुई है। दोनों बहराइच जिले के निवासी थे और खोड़ा के नेहरू विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल व्यक्ति बयान नहीं दे सका है।

पाटिल ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने दो हमलावरों की पहचान सूरज और राजन के रूप में की है, जबकि इस मामले में कई अन्य भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पूछताछ के लिए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है और हत्या में शामिल सभी आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

बलिया में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत

बलिया जिले के दोकटी थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत हो गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर लच्छू टोला गांव का निवासी मिथिलेश कुमार (13) शुक्रवार की शाम पांच बजे साइकिल से खेत में जा रहा था तभी एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद फहीम कुरैशी ने शनिवार को बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि इस मामले में मृतक के चाचा शिव कुमार पासवान की शिकायत पर अज्ञात चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

Web Title: delhi ncr police 3 bodies recovered morning An unidentified man's body found in Shastri Park stabbing at a restaurant in Ghaziabad

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे