लाइव न्यूज़ :

बशीरन उर्फ मम्मी गिरफ्तारः 'लेडी डॉन' के आठ बच्चे और सभी बदमाश, क्राइम की दुनिया का एक अनोखा नाम

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: August 20, 2018 10:34 IST

बशीरन के आठ बेटे हैं। बशीरन के पूरे परिवार पर 113 आपराधिक मामले दर्ज हैं। एक हत्या के सिलसिले में पुलिस को उसकी तलाश थी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 अगस्तःदिल्ली पुलिस ने 'लेडी डॉन' बशीरन को संगम विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। वो पिछले आठ महीनों से फरार थी। बशीरन और उसके आठ बेटों पर 113 आपराधिक मामले दर्ज हैं।  बशीरन मूलत: गांव बसई अरेला, आगरा (यूपी) की रहने वाली है। दक्षिण जिला डीसीपी रोमिल बानिया ने बताया कि संगम विहार थानाध्यक्ष उपेंद्र सिंह को 17 अगस्त को सूचना मिली थी कि बशीरन परिजनों से मिलने आ रही है।

बशीरन और उसका परिवार कई अवैध कामों में संलिप्त है। बशीरन और उसके बेटों का ऐसा आतंक की कोई इनके खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत नहीं करता। बुजुर्ग बशीरन और उसके चार बेटे घोषित बदमाश हैं। इस परिवार ने एक सरकारी ट्यूबवेल पर भी अवैध कब्जा जमा रखा है और मनमाफिक पानी की सप्लाई से कमाई करता है।

बशीरन की गिरफ्तारी पिछले साल संगम विहार में एक हत्या के सिलमिले में हुई है। 2017 में संगम विहार के जंगल में एक शव मिला था जिसकी पहचान मिराज के रूप में हुई थी। इस मामले में पुलिस ने जनवरी 2018 में एक नाबालिग को पकड़ा था। उसने बताया कि बशीरन और चार अन्य लोगों के साथ मिलकर उसने हत्या की है। इसके बाद से पुलिस बशीरन की तलाश कर रही थी।

मिराज मुन्नी बेगम का सौतेला भाई था। वह मुन्नी बेगम की लड़की को परेशान करता था। हत्या के बाद मिराज के चेहरे को जला दिया था। कोर्ट ने इस मामले में 25 मई को बशीरन को भगोड़ा घोषित कर दिया था। मिराज की हत्या के बाद मम्मी अहमदाबाद, इलाहाबाद, मैनपुरी और फिरोजाबाद में छिपकर रही।

बशीरन और अपराध का पुराना नाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 80 के दशक में वो दिल्ली आई थी। आमदनी का कोई स्थायी जरिया ना होने की वजह से अवैध शराब बेचने लगी। उसके आठ बेटे हैं और सभी को उसने अपराध की दुनिया में धकेल दिया। इस परिवार पर शराब की तस्करी, हत्या, लूट, झपटमारी जैसे 113 केस दर्ज हैं। 

टॅग्स :दिल्ली क्राइमदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट