लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार और गला घोंट कर हत्या, पुलिस ने 32 साल के आरोपी को ऐसे किया अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2022 16:46 IST

दिल्ली पुलिसः बालिका का क्षत-विक्षत शव गाय के गोबर से बने उपलों से भरी बोरियों के ढेर के नीचे मिला। जांच के दौरान, राम सच्चे ऊर्फ सचिन नामक व्यक्ति को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, वह मुंबई भागने की फिराक में था।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील के रूप में की गयी है।उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। 15 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के नरेला इलाके में 32 साल के एक व्यक्ति को 14 साल की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार करने और उसकी हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान सुनील के रूप में की गयी है और वह उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में नरेला के एक गांव की रहने वाली लड़की के पिता की शिकायत के आधार पर 15 फरवरी को अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

उन्होंने बताया कि 19 फरवरी को उसी गांव में नेल पॉलिश की बोतलों के ढक्कन बनाने का व्यवसाय करने वाले राहुल राय नामक शख्स ने पुलिस को बताया कि वह झांसी गया था और वापस आकर जब उसने अपनी दुकान खोली तो उसके अंदर से दुर्गंध आ रही थी। राय ने पुलिस को बताया कि उसके साथ काम करने वाला सुनील नाम का कामगार भी लापता है।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने उस दुकान में छान बीन की, जहां बालिका का क्षत-विक्षत शव गाय के गोबर से बने उपलों से भरी बोरियों के ढेर के नीचे मिला। जांच के दौरान, राम सच्चे ऊर्फ सचिन नामक व्यक्ति को 20 फरवरी को गिरफ्तार किया गया, वह मुंबई भागने की फिराक में था।

पुलिस ने बताया कि पूछताछ में उसने बताया कि सुनील के साथ उसने 12 फरवरी को मेट्रो विहार में शराब पी और लड़की को बुलाने की योजना बनायी। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने लड़की को फोन किया और उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया तथा गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) बृजेंद्र कुमार यादव ने कहा कि बाद में पुलिस को सूचना मिली कि सुनील किसी से मिलने आएगा और उसके अनुसार जाल बिछाया गया। मंगलवार को आरोपी को देख पुलिस ने उसे रुकने को कहा लेकिन वह भागने लगा।

डीसीपी ने कहा कि पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन आरोपी ने पिस्तौल निकालकर पुलिस पर गोली चला दी। यादव ने कहा कि पुलिस ने भी गोली चलाई, एक गोली आरोपी के पैर में लगी, जिसके बाद उसे पकड़ लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने सच्चे के साथ मिलकर बलात्कार करने और हत्या की बात स्वीकार की है । 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली