लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: बीच सड़क पर विवाद में पड़ोसी ने बाप-बेटे को मारी गोली, पिता की मौके पर मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: October 30, 2018 10:47 IST

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जॉंच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना नंदनगरी के बी ब्‍लॉक की है। मारे गए शख्स की उम्र 50 साल है और बेटे की उम्र 17 साल बताई जा रही है।

Open in App

राजधानी दिल्ली के नंदनगरी इलाके में सोमवार रात (29 अक्टूबर) को एक हत्या की वारदात सामने आई है। नंदनगरी इलाके में पड़ोसी ने पिता और बेटे दोनों को कथित तौर पर गोली मारी।  पिता की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बेटे को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया है। 

खबरों के मुताबिक पिता और बेटे की पड़ोसी के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद तैश में आकर पड़ोसियों ने इस बात को अंजाम दिया। 

दिल्ली पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और जॉंच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, घटना नंदनगरी के बी ब्‍लॉक की है। मारे गए शख्स की उम्र 50 साल है और बेटे की उम्र 17 साल बताई जा रही है। हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, घटना सोमवार शाम 6 बजे की है। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकले थे। 

पुलिस ने कहा, इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन चार लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। पुलिस ने कहा कि मारे गए व्यकित को चार गोलियां लगी थी और बेटे को दो गोलियां लगी थी। 

टॅग्स :दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह