लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder: पड़ोसी ने कहा- पत्नी से क्यों कर रहे झगड़ा?, पति को लगा बुरा और लोहे की छड़ से रण सिंह के सिर पर हमला कर मार डाला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 11:12 IST

Delhi Murder: झगड़ा तब शुरू हुआ जब धीरज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की।

Open in App
ठळक मुद्देपड़ोसी रण सिंह नजरअंदाज नहीं कर पाया। मामले में हस्तक्षेप किया और धीरज से भिड़ गया।सिंह ने धीरज के इस बर्ताव पर आपत्ति जताई।

Delhi Murder: बाहरी उत्तरी दिल्ली में 42 वर्षीय एक व्यक्ति को अपने पड़ोसी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि व्यक्ति (पति) का पत्नी के साथ झगड़ा हो रहा था, जिसमें पड़ोसी ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की तो आरोपी ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार को उस समय हुई जब आरोपी धीरज अपनी पत्नी के साथ गाली-गलौज और मारपीट कर रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘दोनों के बीच यह झगड़ा तब शुरू हुआ जब धीरज ने कथित तौर पर अपनी पत्नी के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की। पड़ोसी रण सिंह इसे नजरअंदाज नहीं कर पाया। इसके बाद उसने मामले में हस्तक्षेप किया और वह धीरज से भिड़ गया।

सिंह ने धीरज के इस बर्ताव पर आपत्ति जताई।’’ अधिकारी ने बताया कि दोनों के बीच हुई झड़प जल्द ही हिंसक हो गई। जिसके बाद धीरज ने कथित तौर पर लोहे की छड़ से रण सिंह के सिर पर हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि इस हमले के कारण सिंह पहली मंजिल की सीढ़ियों से नीचे गिर गया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई।

मौके पर पहुंची पुलिस को सीढ़ियों पर खून के धब्बे भी मिले। पुलिस ने बताया कि रण सिंह को उसके परिजन बीजेआरएम अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अधिकारी ने कहा, ‘‘आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये