लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में दिनदहाड़े मर्डर, 'ड्रग डीलर' गर्भवती पत्नी को शख्स ने मारी गोली, जानें पूरा मामला

By दीप्ती कुमारी | Updated: April 28, 2021 11:59 IST

दिल्ली में एक पति ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। मामला दक्षिण-पूर्व निज़ामुद्दीन इलाके का है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपति ने अपनी आठ महीने की गर्भवती पत्नी की गोली मारकर हत्या की, सीसीटीवी में दर्ज हुई वारदातसाइना नाम की महिला की हुई हत्या, ड्रग डीलिंग केस में कई महीनों से थी जेल मेंसाइना जमानत पर शनिवार को ही जेल से बाहर आई थी, निजामुद्दीन इलाके की घटना

देश की राजधानी दिल्ली में दिनदहाड़े मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दरअसल एक शख्स ने अपनी ही गर्भवती पत्नी की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मंगलवार सुबह दिल्ली के दक्षिण-पूर्व इलाके निजामुद्दीन की है। 

पुलिस के अनुसार मारी गई महिला की पहचान साइना के तौर पर हुई है। वह तीन दिन पहले ही जेल से बाहर आई थी और वो जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली थी। एक ड्रग केस के मामले में वो पिछले कई दिनों से जेल में बंद थी।

घटना के समय मृतक महिला को बचाने की कोशिश करने आए घरेलू सहायक को भी गोली मारी गई। वैसे डीसीपी (दक्षिण-पूर्वी), आरपी मीना के अनुसार घरेलू सहायक की हालत हालांकि स्थिर है और उसका इलाज चल रहा है।

दिल्ली में मर्डर की वारदात सीसीटीवी में हुई कैद

ये पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हो गई है जिसमें गोली मारने वाला अपनी पत्नी पर दर्जनों राउंड की फायरिंग करता नजर आ रहा है।

वहीं, डीसीपी ने बताया है कि साइना की शादी पहले कथित गैंगस्टर और ड्रग डीलर शराफत शेख से हुई थी। शराफत इन दिनों मकोका और एनडीपीएस एक्ट के तहत जेल में बंद है।

साइना को भी ड्रग डील के केस में कुछ दिनों पहले गिरफ्तार किया गया था। आठ महीने की गर्भवती होने के कारण उसे शनिवार को ही जमानत पर रिहा किया गया था।

डीसीपी के अनुसार, 'एक साल पहले साइना ने वसीम नाम के शख्स से भी शादी कर ली थी। अभी हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या साइना कानूनी तौर पर शेख से अलग हो गई थी या नहीं।' 

वसीम के साइना के बहन से संबंध से बिगड़ी बात

डीसीपी ने कहा कि साइना के जेल में रहने के दौरान वसीम का साइना की बहन के साथ विवाहेतर संबंध बन गया था। ऐसे में साइना जब जमानत पर बाहर आई तो वसीम उससे मिलने नहीं गया। इसके बाद से दोनों में झगड़ा बढ़ता चला गया।

पुलिस के अनुसार इसी झगड़े ने आखिरकार इतना विभत्स रूप ले लिया। सीसीटीवी फुटेज में दिखता है कि वसीम बंदूक निकालता है और साइना पर गोली चलाता है। इसी समय साइना का घरेलू सहायक शहादत आता है और उसे बचाने का प्रयास करता है।

सीसीटीवी फुटेज में ये भी दिखता है कि वसीम अपनी पत्नी के शरीर के सिर सहित कई हिस्सों को निशाना बनाकर बारबार गोलियां चलाता है। इस बीच वह अपनी बंदूक में गोलियां भी भरता है और जमीन पर गिर चुकी साइन पर फिर से फायरिंग करता है।

साथ ही वसीम हवा में अपनी गन लहराते हुए स्थानीय लोगों को दूर रहने की धमकी भी देता है। डीसीपी के अनुसार चूकी संदिग्ध की पहचान हो गई थी इसलिए उसके माता-पिता से संपर्क किया गया और उसे पकड़ भी लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO