लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder: घर के पास लड़की को कर रहे थे परेशान?, रोकने पर दो भाई सलमान और अरबाज ने राहुल की गर्दन पर चाकू से वार कर ली जान, मृतक के चाचा से हुआ था झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 16, 2024 17:11 IST

Delhi Murder: मनीष उर्फ ​​राहुल की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था और आज सुबह जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमुर्गा मार्केट स्थित अन्नपूर्णा रेस्तरां के पास शुक्रवार शाम को हुई थी। बीच-बचाव किया और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा।अरबाज ने उसे मजबूती से जकड़ रखा था।

Delhi Murder: उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 28 वर्षीय एक व्यक्ति की चाकू घोंप कर हत्या करने के आरोप में दो भाइयों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक के चाचा ने आरोपियों को अपने घर के पास एक लड़की को परेशान करने से रोका था, जिससे गुस्साए दोनों भाइयों ने बदला लेने के लिए उनके भतीजे पर हमला कर दिया। उसने बताया कि मनीष उर्फ ​​राहुल की गर्दन पर चाकू से वार किया गया था और आज सुबह जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुंदर नगरी के मुर्गा मार्केट स्थित अन्नपूर्णा रेस्तरां के पास शुक्रवार शाम को हुई थी। उन्होंने कहा कि मनीष के चाचा कृष्ण कुमार ने पुलिस को बताया कि सलमान और उसका भाई अरबाज उनके घर के पास एक लड़की को परेशान कर रहे थे, तभी उन्होंने बीच-बचाव किया और उन्हें वहां से चले जाने के लिए कहा।

अधिकारी ने बताया कि करीब आधे घंटे बाद कुमार (चाचा) को पता चला कि दोनों भाई उनके भतीजे मनीष से झगड़ा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे कुमार ने देखा कि सलमान मनीष की गर्दन के दाहिने हिस्से पर धारदार हथियार से वार कर रहा था, जबकि अरबाज ने उसे मजबूती से जकड़ रखा था। इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारी ने बताया कि शनिवार सुबह दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया है।

पुलिस ने हालांकि यह स्पष्ट नहीं किया कि मनीष अपने चाचा और आरोपी दोनों भाइयों के बीच हुए झगड़े के दौरान वहां मौजूद था या नहीं। पुलिस ने बताया कि सलमान की चाय की दुकान है जबकि अरबाज मजदूर है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यादिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO