लाइव न्यूज़ :

Delhi Murder News: एक साल पहले हुई थी शादी, पति-पत्नी का शव मिला, पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पंखे से लटकर आत्महत्या की, पुलिस को संदेह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2024 14:05 IST

Delhi Murder News: पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों के बारे में पड़ोसी को पता चला। यह भी बताया कि कोई 'सुसाइड नोट' नहीं मिला है। दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी।

Delhi Murder News: राष्ट्रीय राजधानी के शाहदरा स्थित एमएस पार्क इलाके में एक व्यक्ति और उसकी पत्नी अपने किराये के मकान में मृत पाए गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने के बाद खुद पंखे से लटकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शवों के बारे में पड़ोसी को पता चला।

उन्होंने यह भी बताया कि कोई 'सुसाइड नोट' नहीं मिला है। अधिकारी ने कहा कि दोनों की एक साल पहले शादी हुई थी और वे उसी इलाके में अपने माता-पिता के पास किराये के मकान में रहते थे। अधिकारी के मुताबिक, शख्स अपने पिता की किराने की दुकान में काम करता था। पुलिस ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयान ले लिये गए हैं और जांच जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिसहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये