लाइव न्यूज़ :

DELHI Murder Crime Case: क्रिकेट मैच में बवाल, भाई और खिलाड़ी में झगड़ा, बचाव करने पर 21 वर्षीय दूसरे भाई को बल्ले से पीटा, मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 12, 2024 11:39 IST

DELHI Murder Crime Case: घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किये गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देविशाल के परिवार में उनकी पत्नी और एक साल का बेटा है, जो प्रताप नगर इलाके में रहते हैं। छोटा भाई और बहन पढ़ाई कर रहे हैं।विशाल सदर बाजार में एक सौंदर्य प्रसाधन फैक्टरी में काम करता था।

DELHI Murder Crime Case: उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के भारत नगर इलाके में शनिवार को एक क्रिकेट मैच के दौरान अपने भाई और अन्य खिलाड़ियों के बीच हुए झगड़े में हस्तक्षेप करने की कोशिश करने के दौरान 21 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि झगड़े में अंदरूनी चोटों के कारण विशाल कुमार की मौत हो गई। घटना के सिलसिले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपियों को पकड़ने के लिए दल गठित किये गए हैं।

पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, विशाल के परिवार में उनकी पत्नी और एक साल का बेटा है, जो प्रताप नगर इलाके में रहते हैं। उसका छोटा भाई और बहन पढ़ाई कर रहे हैं। अधिकारी ने कहा कि विशाल सदर बाजार में एक सौंदर्य प्रसाधन फैक्टरी में काम करता था। पुलिस ने कहा कि उसका छोटा भाई कुणाल उसके घर के पास क्रिकेट खेलने गया था।

जहां कुणाल और अन्य लोगों के बीच झगड़ा हुआ। कुणाल ने अपने भाई विशाल को बुलाया। विशाल जब वहां पहुंचा, तो आरोपियों ने उसे कथित तौर पर क्रिकेट के बल्ले से पीटा। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि तीन आरोपियों की पहचान हो गई है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा