Delhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार
By अंजली चौहान | Updated: February 25, 2026 11:49 IST2026-02-25T11:48:30+5:302026-02-25T11:49:04+5:30
Delhi Crime News: पुलिस उपायुक्त हरेश्वर स्वामी ने बताया कि बुधवार तड़के करीब 8 बजे पड़ोसियों द्वारा सूचना दिए जाने पर हत्याओं का पता चला।

Delhi: 3 बेटियों के साथ मृत मिली मां, घर में गला रेतकर हत्या; पति फरार
Delhi Crime News: आउटर नॉर्थ दिल्ली के चंदन पार्क इलाके में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से इलाके में सनसनी मच गई। जहां एक घर में महिला और उसकी तीन बेटियों की लाश मिली और पुलिस को घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या के कारणों की वजह किसी धारदार हथियार से किए हमले को बताया।
गौरतलब है कि बच्चों की उम्र क्रम से 5, 3 और 2 साल थी। पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच से पता चला है कि पीड़ितों का गला कथित तौर पर रेता गया था, और महिला के पति पर यह अपराध करने का आरोप है। पति, जो सब्जी बेचता है, फिलहाल फरार है।
#WATCH | Delhi | A man killed his wife and three children with a sharp-edged weapon in the Chandan Park area of Outer North Delhi. The accused husband is absconding from the scene. Police are investigating the case: Delhi Police https://t.co/IGcSqSVnR2pic.twitter.com/2LeLhbyDvV
— ANI (@ANI) February 25, 2026
पहली नज़र में, हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच अक्सर होने वाले झगड़े वजह लग रहे हैं। अब तक की जांच में पता चला है कि मृत महिला अनीता थी और तीन बच्चे नाबालिग थे। इस संबंध में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।
इस बीच, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों का पता लगाने के लिए टीमें बनाई गई हैं।