लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: सगे भाइयों के बीच पार्किंग को लेकर शुरू हुए विवाद का हुआ खूनी अंत, तीन की गई जान, एक घायल

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 27, 2018 15:38 IST

दिल्ली मॉडल टाउन में दो भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक भाई की पत्नी की भी मौत हो गई। एक भाई का बेटा घायल हो गया।

Open in App

दिल्ली का मॉडल टाउन संभ्रांत इलाका है। गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी रात को ये इलाका गोलिोयों की तड़तड़ाहट से गूँज उठा। दो सगे भाइयों के बीच पुरानी रंजिश ने खूनी मोड़ ले लिया और देखते ही देखते तीन लोगों की जान चली गयी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मॉडल टाउन पार्ट-2 में रहने वाले 54 वर्षीय जसपाल सिंह और 52 वर्षीय गुरजीत सिंह भाई हैं। प्रॉपर्टी को लेकर चल रही पुरानी रंजिश के चलते जसपाल ने गुरजीत पर कृपाण से हमला कर दिया। गुरजीत को लहूलुहान देखकर उसके निजी अंगरक्षकों ने जसपाल पर गोली चला दी।

पति पर गोलियाँ चलती देख जसपाल की पत्नी प्रभाजतो कौर बीच में कूद पड़ीं और गोलियों की शिकार हो गईं। दोनों परिवारों के लोग अपने परिजनों को लेकर अस्पताल भागे लेकिन किसी को बचाया नहीं जा सका। जसपाल, उनकी पत्नी प्रभाजोत और गुरजीत ने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना में गुरजीत का बेटा भी घायल हो गया था जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है और वो खतरे से बाहर बताया जा रहा है।  

पुलिस के अनुसार घटना रात करीब एक बजे की है। पुलिस के अनुसार जसपाल पर गोलियाँ चलाने वाले दो युवक फरार हो चुके हैं। दोनों को गुरजीत ने निजी अंगरक्षक के तौर पर रख रखा था। नवभारत टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार जसपाल और गुरजीत के पिता हरनाम सिंह दोनों भाइयों के लिए काफी जमीन-जायदाद छोड़ गये थे। पिता की मौत के बाद दोनों भाइयों के बीच अनबन शुरू हो गयी। दोनों भाई एक ही घर में ऊपर नीचे की मंजिल पर रहते थे। 

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों भाइयों को मॉडल टाउन इलाके में प्रॉपर्टी का कारोबार है। गुरजीत सिंह एक जानामाना रेस्टोरेंट भी चलाता था। पुलिस के सूत्रों ने एनबीटी अखबार को बताया कि रात को एक बजे के करीब पार्किंग को लेकर जसपाल और गुरजीत में झगड़ा शुरू हुआ। मामला बिगड़ता गया और जसपाल ने कृपाण निकालकर गुरजीत पर हमला कर  दिया जिसके बाद गुरजीत के अंगरक्षकों ने जसपाल पर गोली चला दी। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह