लाइव न्यूज़ :

Delhi: क्लीनिक में चार साल की बच्ची से 55 वर्षीय डॉक्टर ने किया छेड़छाड़, मां ने कहा- आरोपी ने बेटी की ड्रेस के अंदर हाथ डाला था और गलत तरीके से छू रहा था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2023 15:38 IST

Delhi Model Town: पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिमी) जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा कि पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। बेटी की ड्रेस के अंदर हाथ डाला हुआ था और उसे गलत तरीके से छू रहा था।छेड़छाड़ के आरोप में 55 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया।

नई दिल्लीः उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के आदर्श नगर में एक क्लीनिक में चार साल की बच्ची से कथित तौर पर छेड़छाड़ के आरोप में 55 वर्षीय डॉक्टर को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, कथित घटना रविवार को हुई। घटना के एक दिन बाद दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में पीड़िता की मां ने कहा कि बच्ची के पेट में दर्द की शिकायत के बाद वह उसे अपने इलाके के एक क्लीनिक में जांच के लिए ले गई।

क्लीनिक में प्रवेश करने के बाद महिला को याद आया कि वह अपना पर्स भूल गई थी और उसे लेने के लिए बाहर चली गई। महिला ने आरोप लगाया कि जब वह वापस लौटी तो उसने देखा कि डॉक्टर ने उसकी बेटी की ड्रेस के अंदर हाथ डाला हुआ था और उसे गलत तरीके से छू रहा था।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिमी) जितेंद्र कुमार मीणा ने कहा, ‘‘पीड़िता की मां की शिकायत के आधार पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354 (ए) (यौन उत्पीड़न) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले की जांच की जा रही है। 

 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा