उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 20, 2026 15:15 IST2026-02-20T15:14:56+5:302026-02-20T15:15:36+5:30
Delhi: पुलिस को सुबह 11.07 बजे हुई इस घटना के संबंध में स्टेशन नियंत्रक से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया।

file photo
Highlightsगुहार लगाने के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं रुका।बुजुर्ग महिला अपनी छह साल की नातिन को स्कूल ले जा रही थी।
Delhi: उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार को चलती मेट्रो ट्रेन के सामने कथित रूप से कूदने से 17 वर्षीय लड़के की मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को सुबह 11.07 बजे हुई इस घटना के संबंध में स्टेशन नियंत्रक से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ट्रेन के आगे कूद गया।
जनकपुरी ई-रिक्शा हादसे में बच्ची की मौत: बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी पर किसी ने मदद नहीं की
पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी में कार की टक्कर से पलटे ई-रिक्शे पर सवार छह साल की बच्ची की मौत को लेकर उसकी नानी ने कहा है कि जब उनकी नातिन हादसे के बाद खून से लथपथ पड़ी थी, तब उनके गुहार लगाने के बावजूद कोई मदद के लिए नहीं रुका। सत्रह फरवरी की सुबह जब यह घटना घटी, तब बुजुर्ग महिला अपनी छह साल की नातिन को स्कूल ले जा रही थी।