लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: खड्डा कॉलोनी में मामूली विवाद ने लिया खूनी रूप; शख्स ने दो भाइयों पर किया जानलेवा हमला, एक की मौत

By अंजली चौहान | Updated: September 13, 2023 16:16 IST

दक्षिणपूर्वी दिल्ली में मामूली विवाद में दो भाइयों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पीड़ितों की पहचान कमल किशोर और शिवम शर्मा के रूप में हुई है। ये दोनों खड्डा कॉलोनी के रहने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देखौफनाक हत्याकांड के बाद इलाके में दहशत का माहौल दिल्ली के खड्डा कॉलोनी में दो भाइयों पर चाकू से हमला आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से हत्या की खौफनाक वारदात सामने आई है, जहां दो भाइयों पर चाकू से हमला किया गया है। घटना दक्षिणपूर्वी दिल्ली के खड्डा कॉलोनी इलाके की है।

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद आरोपी ने दोनों भाइयों पर वार कर दिया और उन्हें घायल कर दिया। पीड़ितों की पहचान कमल किशोर और शिवम शर्मा के रूप में हुई है।

ये दोनों खड्डा कॉलोनी के रहने वाले हैं। आनन-फानन में दोनों को अपोलो अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें भर्ती कराया गया। गौरतलब है कि चाकू लगने के कारण एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे का इलाज जारी है। 

इस घटना का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में लोगों की भीड़ नजर आ रही है तो वहीं दोनों शख्स लहुलुहान जमीन पर पड़े हुए नजर आ रहे हैं।

घायल पड़े शख्स के पास इक लड़की दिखाई दे रही है जो उसे जगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि, शख्स बेसुध पड़ा हुआ है जिसमें कोई हरकत नहीं हो रही है। 

गौरतलब है कि अस्पताल में कमल किशोर को मृत घोषित कर दिया गया और उनके भाई शिवम शर्मा, जिनके पेट में चाकू मारा गया था, का इलाज चल रहा था। खबरें हैं कि उनकी हालत स्थिर है और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।  

आरोपी की हुई पहचान 

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान शाहरुख के रूप में हुई है। मामूली विवाद पर शाहरुख ने भाइयों को चाकू मार दिया और भाग गया। शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है और फिलहाल वह पुलिस हिरासत में है।

जानकारी के मुताबिक, शाहरुख भी दिल्ली के खड्डा कॉलोनी के रहने वाले हैं। ऐसी खबरें हैं कि आरोपी और पीड़ित एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच मामूली विवाद के बाद आरोपी ने भाइयों को चाकू मार दिया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि शाहरुख ने पुलिस को बताया कि उसने मामूली विवाद पर दोनों युवकों को चाकू मार दिया। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :दिल्ली पुलिसदिल्ली क्राइमदिल्लीहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह