लाइव न्यूज़ :

दिल्ली मेट्रो में बढ़ रही है खुदकुशी की घटनाएं, 17 महीनों में 25 लोगों ने किया सुसाइड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 4, 2019 10:30 IST

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आत्महत्या की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए, मेट्रो प्रशासन ने भी चरण -3 मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजे (PSDs) स्थापित किए हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार (3 सितम्बर) सुबह 22 वर्षीय एक निजी सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से खुदकुशी कर ली।दिल्ली मेट्रो के झंडेवालान स्टेशन पर सोमवार (2 सितम्बर) को एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली।

दिल्ली मेट्रो में आत्महत्या करने वालों की संख्या में आये दिन इजाफा हो रहा है। पिछले दो दिनों में दो सुसाइड के केस देखने को मिले हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी 2018 से लेकर मई 2019 के बीच यानी 17 महीनो में 25 लोगों ने दिल्ली मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की है। 2014 से 2018 के बीत 83 लोगों ने खुदकुशी करने की कोशिश की है। ये सुसाइड की घटनाएं दिल्ली के हर मेट्रो लाइन पर हो रही है। 

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के वरिष्ठ अधिकारियों ने कहा कि आत्महत्या की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए, मेट्रो प्रशासन ने भी चरण -3 मेट्रो स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म स्क्रीन दरवाजे (PSDs) स्थापित किए हैं। नए स्टेशनों के अलावा, इन बाधाओं को कश्मीरी गेट, राजीव चौक, चांदनी चौक, नई दिल्ली, चवरी बाजार और केंद्रीय सचिवालय जैसे व्यस्त स्टेशनों पर भी स्थापित किया गया है।

निजी सुरक्षा गार्ड ने सेक्टर 61 के मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी की

नोएडा में एक मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार (3 सितम्बर) सुबह 22 वर्षीय एक निजी सुरक्षा गार्ड ने ट्रेन के सामने कूद कर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि निजी सुरक्षा गार्ड संचित कुमार करीब साढ़े ग्यारह बजे सेक्टर 61 के मेट्रो स्टेशन पर ट्रेन के सामने कूद गया। 

उन्होंने कहा, ‘‘ कुमार निजी सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता था और वह नोएडा के सेक्टर 44 का निवासी था। उसके काम और इस घटना की वजह के बारे में जानकारी जुटायी जा रही है।’’

झंडेवालान स्टेशन के आगे कूदकर महिला ने की खुदकुशी

दिल्ली मेट्रो के झंडेवालान स्टेशन पर सोमवार (2 सितम्बर) को एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली। इसकी वजह से कुछ देर के लिए ब्लू लाइन पर सेवा प्रभावित रही। पुलिस ने बताया कि घटना सुबह करीब 8:30 बजे हुई। महिला की पहचान करने की कोशिश की जा रही है उसकी उम्र करीब 40 साल है। 

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) के अधिकारी ने बताया कि हादसे के वक्त ट्रेन नोएडा/वैशाली की ओर जा रही थी और इसकी वजह से सेवा 10 से 15 मिनट तक प्रभावित हुई। महिला के शव को लेडी हार्डिंग चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में रखा गया है। यह रूट द्वारका को नोएडा और वैशाली से जोड़ता है।

टॅग्स :दिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHOLI 2026: 4 मार्च को दिल्ली मेट्रो की सर्विस कुछ समय के लिए बंद रहेंगी- तारीख और टाइमिंग चेक करें

भारतMetro Time Change: मेट्रो यात्री ध्यान दें! 22 फरवरी को 3:30 बजे से शुरू होगी पहली मेट्रो, जानें किस रूट पर मिलेगी ये सुविधा

क्राइम अलर्टउत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग चलती मेट्रो के आगे कूदा, मौत

भारतमेट्रो से सफर करने वाले ध्यान दें! DMRC ने इन स्टेशनों पर किया बड़ा बदलाव, यात्रियों के लिए नो एंट्री

भारतदिल्ली में ICC T20 वर्ल्ड कप मैच के लिए खास तैयारी, DMRC ने बदला मेट्रो का समय; जानें टाइमिंग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर