लाइव न्यूज़ :

फेसबुक पर सीधा प्रसारण करते हुए दिल्ली मेट्रो के कर्मचारी ने की आत्महत्या

By भाषा | Updated: August 11, 2019 21:01 IST

पुलिस ने कहा कि शुभांकर का दो दिन पहले उससे मिलने आए पिता से झगड़ा हो गया था। हालांकि, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने झगड़े की वजह से यह कदम उठाया। किसी ने भी शुभांकर की मौत पर संदेह नहीं जताया है।

Open in App

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के एक कर्मचारी ने रविवार को अपने किराये के घर में कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली और इसे फेसबुक पर लाइव स्ट्रीम (सीधा प्रसारण) कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के 24 परगना जिले के निवासी शुभांकर चक्रवर्ती (27) के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि पूर्वी शाहदरा के उनके कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जहां उसने पंखे के हुक से प्लास्टिक के तार के जरिये फंदा लगाकर आत्महत्या की।

पुलिस ने कहा कि शुभांकर का दो दिन पहले उससे मिलने आए पिता से झगड़ा हो गया था। हालांकि, इस बात का पता लगाया जा रहा है कि क्या उसने झगड़े की वजह से यह कदम उठाया। किसी ने भी शुभांकर की मौत पर संदेह नहीं जताया है।

फेसबुक लाइव स्ट्रीम के दौरान शुभांकर को डीएमआरसी की वर्दी पहने कथित रूप से कूलर पर चढ़ते हुए देखा गया। उने एक-दो बार कैमरे की ओर देखा और फांसी लगाने से पहले कंपनी के अपने परिचय पत्र को दो बार चूमा।

एक सूत्र ने कहा कि शुभांकर ने जून में डीएमआरसी में नौकरी शुरू की थी और वह बिजली एवं रखरखाव विभाग में कर्मचारी थे।

पुलिस के मुताबिक शुभांकर के मित्र सूर्यकांत दास ने सुबह करीब 9 बजकर 5 मिनट पर थाना फर्श बाजार को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने अपने बयान में कहा कि सूर्यकांत ने बताया कि उसके दोस्त आकाश ने उसे सुबह करीब आठ बजे जानकारी दी कि उसने शुभांकर की लाइव वीडियो देखी, जिसमें वह कमरे के पंखे के हुक से फांसी लगाता दिख रहा है।

सूर्यकांत ने इसकी सूचना अपने एक और मित्र राजेन्द्र ओझा को दी और जब वह उसके घर पहुंचे तो कमरा अंदर से बंद पाया। इस दौरान जब उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो शुभांकर को लटका हुआ पाया। पुलिस ने कहा कि मृतक के परिवार को जानकारी दे दी गई है और उसके शव को सब्जी मंडी शवगृह भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि शुभांकर की पत्नी पश्चिम बंगाल में रहती है। उसकी एक शादीशुदा बहन है और मां का 16 साल पहले देहांत हो चुका है।

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीदिल्लीदिल्ली मेट्रोदिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशनफेसबुक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल