लाइव न्यूज़ :

दिल्ली: मदरसे में बच्चे के साथ कुकर्म करने वाला मौलवी धर दबोचा गया, जानिए किस बिल में छुपा था, कैसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 16, 2022 21:46 IST

दिल्ली के सराय रोहिल्ला क्षेत्र स्थित गैर पंजीकृत मदरसे में 12 साल के बच्चे का साथ बलात्कार करने वाले आरोपी मौलवी मोहम्मद इसरान को दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सहारपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमदरसे में 12 साल के बच्चे के साथ कुकर्म करने वाले मौलवी को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार आरोपी अपराध में मुकदमा पंजीकृत होने के बाद से फरार था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थीदिल्ली पुलिस ने आरोपी मौलवी मोहम्मद इसरान के उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार किया है

दिल्ली: मदरसे में बच्चे संग कुकर्म जैसी वारदात को अंजाम देने के बाद फरार चल रहे मौलवी को आखिरकार दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा है। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त सागर प्रीत सिंह कलसी ने बताया कि सराय रोहिल्ला क्षेत्र स्थित गैर पंजीकृत मदरसे में 12 साल के बच्चे का साथ बलात्कार करने वाले आरोपी मौलवी मोहम्मद इसरान को उत्तर प्रदेश के सहारपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपी मोहम्मद इसरान पर पुलिस ने नाबालिग बच्चे के साथ जबरन दुष्कर्म करने के आरोप में पाक्सो एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं में गिरफ्तार किया गया है। 24 साल के आरोपी मोहम्मद इसरान आपराधिक केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था और दिल्ली पुलिस की कई टीमें उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थीं।

डीसीपी सागर प्रीत सिंह कलसी के मुताबित आरोपी मौलवी सराय रोहिल्ला थाना क्षेत्र स्थित एक मदरसे में मजहबी तालीम देने के काम करता था, जहां उत्तर प्रदेश और बिहार के करीब 50 बच्चों को विशेष धर्म की शिक्षा दी जाती है। आरोपी मोहम्मद इसरान ने इन्हीं पढ़ने वालों बच्चों में से एक 12 साल के बच्चे को जबरन अपनी हवस का शिकार बनाया।

उन्होंने कहा कि दुष्कर्म को अंजाम देने के लिए वो बच्चे को कोई नशीला पदार्थ देता था ताकि वो वारदात के समय उसका प्रतिरोध न कर सके। केस दर्ज होने के बाद इसरान फरार हो गया है और चूंकि वो मूलरूप से उत्तर प्रदेश के सहारनपुर का था। इस कारण पुलिस टीम ने पूरी तरह से सहारनपुर पर फोकस किया और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबीश दे रही थी। आरोपित के घरवालों और कुछ रिश्तेदारों से दिल्ली पुलिस की टीम ने पूछताछ की और उनका शक पक्का हो गया कि आरोपी इसरान गिरफ्तारी से बचने के लिए सराहरपुर ही आया है।

उसके बाद आरोपी को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की टीम ने यूपी पुलिस के साथ मिलकर जाल बिछाया और थोड़े ही समय में पुलिस टीम को कामयाबी मिली। पुलिस ने आरोपी मौलवी को उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे सीधे सराय रोहिल्ला पुलिस थाने लाया गया, जहां उससे स्पेशल टीम लगातार घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अब तक की पूछताछ में यह कबूल किया है कि वो उस नाबालिग के साथ कुकर्म जैसी जघन्य वारदात को बीते 2 महीने से कर रहा था। पुलिस पूछताछ के बाद उसे फौरन कोर्ट में पेश करेगी और उसे रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी।

टॅग्स :रेपक्राइमदिल्ली पुलिससहारनपुरउत्तर प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना